मोदी के चहेते मनोहर पार्रिकर आएंगे केंद्रीय राजनीति में
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी से मुलाकात की है। इसके बाद नरेंद्र मोदी कैबिनेट में विस्तार के लिए कोई अहम फैसला ले सकते हैं। खबरें हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैबिनेट विस्तार पर भी राष्ट्रपति से चर्चा की है। प्रधानमंत्री राष्ट्रपति भवन में आयोजित गुरूवाणी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए थे।

शुरूआती जानकारी के मुताबिक रविवार को नरेंद्र मोदी कैबिनेट की में फेरबदल कर सकते हैं। कैबिनेट में नए मंत्रियों को शामिल करने के लिए नरेंद्र मोदी निर्णय कर कर चुके हैं।
सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री दस मंत्रियों को कैबिनेट में शामिल कर विस्तार कर सकते हैं। गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पार्रिकर, भाजपा के युवा चेहरा अनुराग ठाकुर, भाजपा की नई दिल्ली से सांसद मीनाक्षी लेखी को मंत्री पद देने पर विचार किया जा रहा है।
नए मंत्रीमंडल स्वरूप में कई नए नामों की चर्चाएं हो रही हैं। जिनमें अभी फिलहाल गोवा के मुख्यमंत्री का नाम सबसे टॉप लिस्ट के साथ-साथ नरेंद्र मोदी का चहिता चेहरा बताया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications