किसानों को सिर्फ 4 फीसदी की दर से मिलेगा कर्ज, बाकी ब्याज देगी सरकार

किसानों की कर्ज माफी इन दिनों केंद्र सरकार के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है। इसी को ध्यान में रखते हुए कैबिनेट ने किसानों को तोहफा देते हुए एक बड़ा फैसला किया है।

नई दिल्ली। किसानों की कर्ज माफी इन दिनों केंद्र सरकार के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है। इसी को ध्यान में रखते हुए कैबिनेट ने किसानों को तोहफा देते हुए एक बड़ा फैसला किया है। मोदी सरकार ने किसान को राहत देते हुए कहा है कि अब किसानों को सिर्फ 4 फीसदी की दर से कर्ज मिलेगा।

किसानों को सिर्फ 4 फीसदी की दर से मिलेगा कर्ज, बाकी ब्याज देगी सरकार

5 फीसदी ब्याज देगी सरकार
मौजूदा समय में किसानों को 9 फीसदी की दर से कर्ज मिलता है। अब जब किसानों को सिर्फ 4 फीसदी की दर से कर्ज दिया जाएगा, तो बाकी बचे 5 फीसदी ब्याज का भुगतान सरकार करेगी। सरकार ने किसानों को राहत देते हुए इसके लिए 19 हजार करोड़ रुपए का बजट भी निर्धारित किया है। सरकार अधिकतम 3 लाख रुपए तक के लोन पर 5 फीसदी की छूट देगी।

किसान कर रहे हैं आंदोलन
पिछले कई दिनों से किसान कर्ज माफी को लेकर आंदोलन कर रहे थे। इसी के चलते महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश की सरकार ने किसानों के कर्ज माफ करने की घोषणा भी की है। आपको बता दें कि मध्य प्रदेश के मंदसौर में किसानों के आंदोलन ने हिंसा का रूप ले लिया था, जिसके बाद पुलिस फायरिंग में 5 किसानों समेत 6 लोगों की मौत हो गई थी। तब से ही स्थिति काफी अधिक बिगड़ गई थी, जिसके चलते सरकार किसानों को शांत करने के सभी जरूरी कदम उठा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+