लो जी आपके लिए...महंगाई भत्ता बढ़ गया
नई दिल्ली। केंद्र सरकार की केंद्रीय मंत्रीमंडलीय बैठक में आज आपके महंगाई भत्ते पर फैसला हो गया है। फैसले के अनुसार आपका महंगाई भत्ता बढ़ा दिया गया है। आपके महंगाई भत्ते में सात प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। जानकारी के मुताबिक इससे तीस लाख केंद्रीय कर्मचारियों को लाभ होगा। बढ़े हुए महंगाई भत्ते का फैसला एक जुलाई से लागू होगा। दरअसल फायदे की बात तो यह है कि आपको एक जुलाई -2014 से ही महंगाई भत्ते की अतिरिक्त किश्तें जारी की जाएंगी।

यही नहीं, इससे करीब पचास लाख पेंमशनधारी कर्मचारियों को भी फायाद होगा। जानकारी के मुताबिक अभी तक आपको सौ फीसदी महंगाई भत्ता मिलता है। बढ़ोतरी के बाद 107 फीसदी हो गया है। इससे सरकारी खजाने पर करीब 12 हजार करोड़ रुपए का अतिरिक्त भार पड़ने की संभावना है।












Click it and Unblock the Notifications