मनाली में 70Km जाने के लिए 15000 रुपए चार्ज कर रहे हैं कैब वाले, जानिए क्यों
उल्लेखनीय है कि मरही स्नो प्वाइंट है और मनाली से उसकी दूरी 35 किमी है। यानी कि आना और जाना (राउंड ट्रिप) 70 किमी।
मनाली। गर्मी की कहर से पूरा देश परेशान है। ऐसे में ज्यादातर लोग हिल स्टेशन की तरफ रुख करते हैं। और जब हिल स्टेशन की बात हो तो मनाली को कैसे किनारे किया जा सकता है। जी हां इन दिनों मनाली में पर्यटकों का खूब जमवाड़ा है। ऐसे में यहां कैब ड्राइवर्स की भी मांग आसमान पर है। वो मनचाहा किराया वसूल रहे हैं।

आप जानकर हैरान हो जाएंगे कि मरही से मनाली आने और जाने के लिए कैब ड्राइवर्स 15000 रुपए चार्ज कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि मरही स्नो प्वाइंट है और मनाली से उसकी दूरी 35 किमी है। यानी कि आना और जाना (राउंड ट्रिप) 70 किमी। तो सीधे शब्दों में कहें तो 70 किमी के लिए 15000 रुपए।
जबकि यह यात्रा ज्यादा से ज्यादा 3000 से 5000 रुपए तक की होती है। अंग्रेजी अखबार में छपी खबर के मुताबिक इन दिनों कुछ टैक्सी ड्राइवर बर्फ से ढकी हिमालय की चोटी दिखाने के नाम पर मरही और मनाली के बीच 15000 रुपए में कैब बुक कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications