कैब का ड्राइवर महिला को भेज रहा था अश्लील वीडियो और मैसेज

नई दिल्ली। साकीनाका पुलिस स्टेशन की साइबर सेल ने एक 30 साल के युवक को गंदे वीडियो और अश्लील मैसेज भेजने आरोप में गिरफ्तार किया था। युवक एक महिला को काफी समय से अश्लील वीडियों और मैसेज भेज रहा था। पीड़ित महिला एक प्रॅाइवेट कंपनी में इंजीनियर है और मैसेज भेजने वाला युवक कंपनी के कर्मचारियों के लिए गाड़ी चलाता है। साकीनाका पुलिस के मुताबिक, ड्राइवर का पहचान देवदास सोनमाले के तौर पर हुई है। आरोपी महिला को पिछले कुछ महीनों से गाड़ी से घर छोड़ने जाता था। महिला ने अपने पति से शिकायत की कि ड्राइवर उसे अश्लील मैसेज और गंदे वीडियो भेज रहा है।

कैब का ड्राइवर महिला को भेज रहा था अश्लील वीडियो और मैसेज

ड्राइवर महिला को दो-तीन बार इस तरह के मैसेज भेज चुका था। ड्राइवर द्वारा लगातार की जा रही गलत हरकतों से परेशान महिला ने पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई। ड्राइवर के खिलाफ एफआईआर भारतीय दंड संहिता की धारा 354 ए (यौन उत्पीड़न) और 509 (शब्द, इशारा या एक महिला की विनम्रता का अपमान करने के लिए अभिप्रेत कार्य) के और धारा 67ए (यौन सामग्री प्रेषित करने की सजा) सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के इलेक्ट्रॉनिक रूप में) अंतर्गत दर्ज की गई है।

आरोपी को उपनिरीक्षक लक्ष्मण देवरे ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस निरीक्षक सुनील माने ने कहा कि आरोपी का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। उसे 26 दिसंबर तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+