दिल्ली में महिला जज भी नहीं है सुरक्षित, कैब ड्राइवर ने की अपहरण करने की कोशिश

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली महिलाओं की सुरक्षा के नाम पर फिसड्डी साबित हो रही है। ताजा मामला एक महिला जज से जुड़ा है जिन्होंने आरोप लगाया है कि कैब ड्राइवर ने उन्हें अदालत ले जाते वक्त उनका अपहरण करने की कोशिश की । इस घटना के बाद दिल्ली हाई कोर्ट सक्रिय हुआ। हाईकोर्ट ने महिला जजों की सुरक्षा का मुद्दा सरकार के समक्ष उठाया। घटना सोमवार की बताई जा रही ह, जब महिला जज ने अपने घऱ से कड़कड़डूमा कोर्ट जाने के लिए 10 बजे कैब बुक की। यह जानकारी अंग्रेजी समाचार पत्र टाइम्स ऑफ इंडिया को रजिस्ट्रार जनरल दिनेश कुमार शर्मा ने दी।

दिल्ली में महिजा जज भी नहीं है सुरक्षित, कैब ड्राइवर ने की अपहरण करने की कोशिश

महिला न्यायाधीश की शिकायत के अनुसार कैब ड्राइवर ने रूट चेंज कर दिया था। उसे मयूर विहार की ओर गाड़ी मोड़नी थी लेकिन वो लगातार सीधे चलते हुए उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ रहा था। जब महिला न्यायाधीश को पता चला तो वो तुरंत ड्राइवर पर चिल्लाई और गलत रूट पर चलने की बात कही। हालांकि ड्राइवर राजेश बेपरवाह होकर गाड़ी चलाता रहा। इस दौरान महिला न्यायाधीश ने तुरंत पुलिस के पास शिकायत की और एक अन्य साथी जज को इस बारे में जानकारी दी।

मौके की नजाकत को भांपते हुए, ड्राइवर ने यूटर्न लिया और वापस दिल्ली में चलते लगा। पुलिस जिसने महिला न्यायाधीश की शिकायत के बाद गाड़ी को ट्रैक करना शुरू कर दिया था, उसे गाजीपुर टोल प्लाजा पर पकड़ा और ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया। दूसरी ओर, ड्राइवर ने दावा किया है कि वो गलती से सीधा चला गया। वो एक मोड़ खोज रहा था ताकि यूटर्न ले सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+