स्वरा भास्कर ने CAA को बताया 'निशाना बनाने वाला' कानून, कहा-हम जाग गए हैं

नई दिल्ली। देश के ज्वलंत मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय रखने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर साल ने साल 2020 के पहले दिन नई दिल्ली में जामिया मिलिया इस्लामिया के छात्रों के साथ CAA के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया, इस दौरान स्वरा ने संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ पूरे देश को जगाने को लेकर जामिया मिलिया इस्लामिया के छात्रों की दिल खोलकर प्रशंसा की।

स्वरा ने कहा कि यह 'निशाना बनाने वाला' कानून है

स्वरा ने कहा कि यह 'निशाना बनाने वाला' कानून है, हम देर से जागे हैं लेकिन अब हम जाग गए हैं, आपने पूरे देश को जगा दिया है। हम यहां आपका धन्यवाद अदा करने आए हैं, 'टुकड़े टुकड़े' गैंग जैसे शब्दों और सीएए और राष्ट्रीय नागरिकता पंजी जैसे कानूनों के माध्यम से नफरत को वैध बनाया जा रहा है, CAA कानून भारत के संविधान पर हमला है, बता दें कि बुधवार रात में जामिया के बाहर बड़ी संख्या में CAA के विरोध में प्रदर्शनकारी जमा हुए थे।

जामिया के छात्रों ने शुरु की क्रमिक भूख हड़ताल

नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ लगातार 20वें दिन प्रदर्शन कर रहे जामिया के छात्रों ने बुधवार को क्रमिक भूख हड़ताल भी शुरू कर दी है। छात्रों ने सरकार के समक्ष नागरिकता संशोधन कानून वापस लेने सहित सात मांगें रखी हैं।

स्वरा भास्कर ने साधा था दिल्ली पुलिस पर निशाना

मालूम हो कि इससे पहले जब दिल्ली के जामिया नगर इलाके में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शन में जब अचानक हिंसा भड़क गई थी तब हिंसा में कई छात्रों और पुलिसकर्मियों को चोटें आईं थीं, छात्रों का आरोप था कि दिल्ली पुलिस ने यूनिवर्सिटी परिसर में घुसकर उनके ऊपर लाठीचार्ज किया था, तो वहीं पुलिस का कहना था कि यूनिवर्सिटी परिसर के अंदर से पुलिसकर्मियों के ऊपर पथराव किया गया था जिसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े गए थे, तभी भी इस मामले पर अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने ट्वीट कर दिल्ली पुलिस पर निशाना साधा था।

स्वरा ने कहा था-जो हुआ है वो शर्मनाक है

उन्होंने लिखा था कि 'हिंसा के चौंकाने वाले मैसेज, दिल्ली के जामिया में आंसू गैस छोड़ी गई। छात्रों के साथ अपराधियों के जैसा सलूक क्यों किया जा रहा है? हॉस्टल में आंसू गैस क्यों छोड़ी जा रही है? दिल्ली पुलिस ये क्या चल रहा है? चौंकाने वाला और शर्मनाक।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+