CAA Protest: मंगलुरू में कर्फ्यू में ढील, दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक की छूट
बेंगलुरू। नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ हो रहे हिंसक प्रदर्शन को देखते हुए कर्नाटक के मंगलुरू में कर्फ्यू लगा दिया गया है। मंगलुरू में बीते गुरुवार को कर्फ्यू लगा दिया गया था। अब दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक कर्फ्यू में ढील और धारा 144 में भी छूट दी गई है। हालांकि रात मे कर्फ्यू की स्थिति पहले जैसे ही रहेगी। इस बात की जानकारी कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने दी।

आपको बता दें कि मंगलुरू में पुलिस ने बंडारू पुलिस स्टेशन के पास प्रदर्शनकारियों पर गोलियां भी चलाईं थीं। पुलिस की गोली से 6 लोग घायल थे। इनमें 3 गंभीर हैं और आईसीयू में भर्ती हैं। पुलिस की ओर से कहा गया कि प्रदर्शनकारियों की ओर से पत्थरबाजी होने के बाद हालात बिगड़े, जिसके बाद पुलिस ने भी सख्ती दिखाई। कर्नाटक राज्य के ज्यादातर शहरों में धारा 144 लागू कर दी गई है।
गौरतलब है कि देशभर में नागरिकता कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। दिल्ली, मुंबई, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, बिहार और दूसरी जगहों पर लोगों ने कानून के खिलाफ जुलूस निकाल रहे हैं। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कानून को वापस लेने की मांग की है। इस दौरान कई जगहों पर हिंसा हुई है और पुलिस ने सैकड़ों लोगों को हिरासत में लिया है। रामचंद्र गुहा जैसै मशहूर इतिहासकार को भी बंगलुरू से हिरासत में लिया गया। लखनऊ, संभल, मंगलरू और कई दूसरे हिस्सों में हिंसा और आगजनी भी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications