CAA Protest: एम्स ने अपने तमाम कर्मचारियों, डॉक्टरों के लिए जारी किया नोटिस

नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन एक्ट के खिलाफ जिस तरह से लोग प्रदर्शन कर रहे हैं उसके बाद हालात काफी तनावपूर्ण हैं। दिल्ली में हालात काफी ज्यादा तनावपूर्ण हैं जिसकी वजह से भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है, साथ ही कई इलाकों में धारा 144 को लागू कर दिया गया है। विरोध प्रदर्शन के बीच ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज की ओर से अपने तमाम कर्मचारियों, डॉक्टर, नर्स के लिए ज्ञापन जारी किया गया है, जिसमे उनसे कहा गया है कि वह किसी भी तरह के विरोध प्रदर्शन, धरना या हड़ताल में हिस्सा ना लें। ज्ञापन में कहा गया है कि आप लोग एम्स के भीतर या एम्स के आसपास कहीं पर धरना प्रदर्शन, हड़ताल में हिस्सा नहीं लें।

aiims

एम्स की ओर से ज्ञापन जारी किया गया है उसमे 8 बिंदुओं में दिशानिर्देश दिए गए हैं। जिसमे कहा गया है कि संस्थान के 500 मीटर के दायरे में किसी को भी इकट्ठा होने की इजाजत नहीं है और ना ही किसी तरह की बैठक करने की इजाजत है। किसी भी तरह के कामकाज को बाधित करने की इजाजत नहीं है, संस्थान के भीतर बाधा पहुंचाने वाली किसी भी तरह की गतिविधि में हिस्सा नहीं लेना है। साथ ही कहा गया है कि सभी ट्रेड यूनियन गतिविधि संस्थान के 500 मीटर दायरे के बाहर होगी, इन दिशानिर्देशों का जो भी उल्लंघन करेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि आज दिल्ली सहित यूपी के कई जगहों पर हिंसक प्रदर्शन हुआ। लखनऊ में कई जगहों पर आगजनी और तोड़फोड़ की खबरें सामने आई। लखनऊ के खदरा, मदेयगंज, चौक, परिवर्तन चौक, हजरतगंज सहित कई जगहों पर हिंसक प्रदर्शन हुआ, जहां पुलिस ने उपद्रवियों पर लाठीचार्ज किया। लखनऊ के मदेयगंज, ठाकुरगंज व सतखंडा में पुलिस चौकी पर उपद्रवियों ने आगजनी की, कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया और बसों को फूंक दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+