CAA Protest: लखनऊ में हुई हिंसा में 55 गिरफ्तार, डीजीपी बोले किसी को भी बख्शेंगे नहीं

लखनऊ। नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ जिस तरह से आज लखनऊ में बड़ी तादात में उपद्रवियों ने हिंसक प्रदर्शन किया, उसके बाद अब हालात काबू में है। प्रदेश के डीजीपी ओपी सिंह ने लखनऊ के हालात की जानकारी देते हुए कहा कि शहर में हालात अब सामान्य हैं, कुछ जगहों पर घटनाएं हुई हैं जहां पर प्रदर्शनकारियों ने कहा था कि वह इकट्ठा होंगे। इन लोगों ने पुलिस पर पत्थर फेंके और मीडिया की ओबी वैन को आग लगा दी। हमने उनका पीछा किया और उनके उपर आंसू गैस के गोले फेंके, फिलहाल हालात काबू में हैं।

op singh

55 लोग गिरफ्तार
ओपी सिंह ने बताया कि लखनऊ में हुई हिंसा में कुल 55 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, हम तमाम सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल कर रहे हैं। एसएसपी लखनऊ इस मामले में उचित कार्रवाई करेंगे, हम किसी को भी बख्शेंगे नहीं जो इस हिंसा में शामिल है। बता दें कि इससे पहले योगी आदित्यनाथ ने भी कहा था कि जिन लोगों ने हिंसा की है, उनकी पहचान वीडियो फुटेज के आधार पर की जाएगी और उनसे हुए नुकसान की भरपाई उनकी संपत्ति को सीज करके की जाएगी। योगी आदित्यनाथ ने साफ किया है कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

कई जगह पर हुई हिंसा
बता दें कि आज लखनऊ के कई हिस्सों में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन हुआ। लखनऊ के डालीगंज इलाके में गुरुवार को प्रदर्शनकारियों ने पथराव और तोड़फोड़ की। हिंसक विरोध प्रदर्शन के दौरान ठाकुरगंज में फायरिंग भी हुई है। हालांकि इसमें किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। प्रदर्शन के दौरान दो पुलिस चौकी को भी निशाना बनाया गया। मदेयगंज के बाद ठाकुरगंज स्थित सतखंडा चौकी फूंकी गई। चौकी के बाहर खड़े वाहनों को भी फूंक दिया गया। खदरा इलाके में भी तोड़फोड़ और आगजनी हुई और यहां उपद्रवियों ने कई गाड़ियों में आग लगा दी।

बख्शा नहीं जाएगा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जो लोग प्रदर्शन के नाम पर हिंसा फैला रहे हैं उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिन लोगों ने संपत्ति को नुकसान पहुंचाया है उनकी संपत्ति की सीज किया जाएगा और उनसे हुए नुकसान की भरपाई कराई जाएगी, दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। बता दें कि लखनऊ के कई इलाकों में हिंसा फैल गई है। उपद्रव के दौरान दो पुलिस चौकी भी जला दी गई, जबकि बाहर खड़े वाहनों को फूंक दिया गया। प्रदर्शनकारियों ने लखनऊ के डालीगंज और हजरतगंज इलाके में जमकर उत्पात मचाया। इलाके में जमकर तोड़फोड़ और पथराव हुआ। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े और लाठीचार्ज करना पड़ा। इस दौरान उपद्रवियों ने मीडिया के ओबी वैन को भी आग के हवाले कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+