Lok Sabha Election 2024 Poll: टूट रही है कांग्रेस लेकिन इस राज्य में पलटेगी बाजी? क्या BJP की घटेंगी सीटें?
Opinion Poll: लोकसभा चुनाव 2024 जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे देश में राजनीतिक समीकरण बदल रहे हैं। कल तक जो इंडिया अलायंस बेहद मजबूत दिख रहा था, वो आज बिखराव की कगार में है और तो और कांग्रेस के कई दिगग्ज नेताओं ने हाल ही में पार्टी छोड़ी है।

ऐसे में किस तरह से कांग्रेस भाजपा के खिलाफ सियासी पिच तैयार कर पाएगी, ये एक बड़ा सवाल है, जो कि हर किसी के मन में घूम रहा है।
हिंदी बेल्ट के राज्यों में फिलहाल तो भाजपा काफी मजबूत स्थिति में दिख रही है लेकिन कहते हैं कि सियासी मौसम कभी भी बदल सकता है, इसलिए जिन राज्यों में भाजपा की सरकार नहीं हैं, वहां पर कैसे वो विरोधियों का सामना करेगी, ये भी एक बड़ा प्रश्न है।
क्या होगा पंजाब में? किस दल को कितनी सीटें?
अगर बात पंजाब की करें तो क्या वहां पर बीजेपी, कांग्रेस और आप का मुकाबला करने के लिए तैयार है? अगर आज राज्य में लोकसभा चुनाव होंगे तो क्या वो पंजाब में भारी सीटों से जीत पाएगी?
'मूड ऑफ नेशन' ने एक सर्वे किया
इस बात का उत्तर जानने के लिए इंडिया टूडे के सी वोटर ने 'मूड ऑफ नेशन' सर्वे किया, जिसमें उसने जनता से सीधे प्रश्न किया कि 'अगर आज देश में लोकसभा चुनाव होते हैं तो पंजाब में किस दल को कितनी सीटें मिलेंगी?' आपको बता दें कि पंजाब में लोकसभा की 13 सीटें हैं। इस पोल में जनता ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और चौंकाने वाले नतीजे सामने आए।
बीजेपी को दो सीटें मिलीं- मूड ऑफ नेशन सर्वे
इस सर्वे में जनता ने बीजेपी को दो सीटें, आप को 5 और कांग्रेस को 5 सीटें दी है जबकि एक सीट अकाली दल के खाते में दिख रही है। मतलब कुल मिलाकर यहां पर आप और कांग्रेस बीजेपी को सीधे टक्कर दे रहे हैं। मालूम हो कि ये सर्वे पूरी तरह से बातचीत के आधार पर किया गया है। आप भी अपनी प्रतिक्रिया इस सर्वे पर जरूर दें और अपनी राय कमेंट बॉक्स में दर्ज कराएं।
पंजाब में ये हैं 13 लोकसभा सीटें
- अमृतसर,
- आनंदपुर साहिब,
- बठिंडा,
- फरीदकोट,
- फतेहगढ़,
- फिरोजपुर,
- गुरदासपुर,
- होशियारपुर,
- जालंधर,
- खदूर साहिब,
- लुधियाना,
- पटियाला
- और
- संगरूर ।
पिछले चुनावों में लोकसभा चुनाव परिणामों की स्थिति
2014 का आम चुनाव परिणाम
कांग्रेस ने 8 सीटें, SAD ने 2, भाजपा ने 2 और आप ने 1 सीट जीती थी।
2019 का आम चुनाव परिणाम
कांग्रेस ने 8, शिरोमणि अकाली दल 2, भाजपा 2 और 1 सीट कांग्रेस ने जीती थी।












Click it and Unblock the Notifications