इंडियन एयरफोर्स का सी-130 जे एयरलिफ्टर क्रैश

अमेरिका के साथ अहम डील का हिस्सा
ग्लोबमास्टर की डील भारत और अमेरिका के बीच हुई एक बड़ी डिल थी। भारत ने अमेरिका के साथ 1.2 बिलियन डॉलर के साथ इस डील को साइन किया था। सी-130 का निर्माण लॉकहीड मार्टिन कंपनी कीे ओर से किया जाता है। भारत को अभी तक छह हरक्यूलिस एयरलिफ्टर हासिल हो चुके हैं और छह हरक्यूलिस एयरलिफ्टर अभी भारत को सौंपे जाने बाकी है। हरक्यूलिस एयरलिफ्टर दुनिया का सबसे अहम एयरक्राफ्ट है और इसे रेस्क्यू ऑपरेशन के अलावा युद्ध के समय भी काफी अहम माना जाता है। फिलहाल भारत, अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, ईरान, ईराक, नॉर्वे, ऑस्ट्रेलिया और नाटो फोर्सेज को मिलाकर 18 देशों की सेनाएं इसका प्रयोग कर रही हैं।
दुनिया में सबसे सुरक्षित माने जाने वाले इस विमान का क्रैश होना अपने आप में हैरान करने वाला है। आईएएफ की ओर से फिलहाल हादसे के कोर्ट ऑफ इंक्वॉयरी के आदेश दे दिए गए हैं और रेस्क्ूय ऑपरेशन जारी है।












Click it and Unblock the Notifications