Bypolls News: 3 लोकसभा और 29 विधानसभा सीटों के लिए आज मतदान

Bypolls News: 3 लोकसभा और 29 विधानसभा सीटों के लिए आज मतदान

नई दिल्ली, 30 अक्टूबर: कड़ी सुरक्षा और कोविड सुरक्षा उपायों के बीच आज (शनिवार 30 अक्टूबर) को 13 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की तीन लोकसभा सीटों और 29 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होंगे। जिन लोकसभा सीटों पर उपचुनाव होंगे उनमें हिमाचल प्रदेश में दादरा और नगर हवेली और मंडी और मध्य प्रदेश में खंडवा शामिल हैं। उपचुनाव होने वाली 29 विधानसभा सीटों में से पांच असम में, चार पश्चिम बंगाल में, तीन-तीन मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और मेघालय में, बिहार, कर्नाटक और राजस्थान में दो-दो और आंध्र प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र, मिजोरम, तेलंगाना में एक-एक हैं। वोटों की गिनती 2 नवंबर को होगी।

Bypolls News

जानिए कहां किसका पलड़ा भारी

पश्चिम बंगाल: सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कूचबिहार के दिनहाटा, नदिया के शांतिपुर, उत्तर 24 परगना के खरदा और दक्षिण 24 परगना के गोसाबा विधानसभा उपचुनाव में मुख्य दावेदार उतारे हैं।

असम: असम में पांच विधानसभा सीटों गोसाईगांव, भबनीपुर, तामूलपुर, मरियानी और थौरा पर सत्तारूढ़ भाजपा और उसके सहयोगियों और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है।

मेघालय: मेघालय में मावरिंगकेंग, मावफलांग और राजाबाला में चुनाव हो रहे हैं। यहां सत्तारूढ़ नेशनल पीपुल्स पार्टी और कांग्रेस में सीधा मुकाबले है।

बिहार: बिहार की दो सीटों तारापुर और कुशेश्वर अस्थान में आज चुनाव हैं। इन दों सीटों के लिए कुल 17 उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे।

कर्नाटक: कर्नाटक के सिंदगी और हनागल विधानसभा सीटों पर आज उपचुनाव हैं। इस चुनाव को सीएम बसवराज बोम्मई के लिए पहली चुनावी परीक्षा के रूप में देखा जा रहा है, जिन्होंने इस साल 28 जुलाई को कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में बीएस येदियुरप्पा की जगह ली थी।

हिमाचल प्रदेश: हिमाचल प्रदेश में मंडी लोकसभा और तीन विधानसभा सीटों पर चुनाव होने हैं। तीन विधानसभा सीट हैं, फतेहपुर, जुब्बल-कोठकाई और अर्की।

राजस्थान: धारियावाड़ और वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस और भाजपा में टक्कर हैं। दोनों सीटों के विधायक गौतम लाल मीणा (भाजपा) और गजेंद्र सिंह शक्तावत (कांग्रेस) का इस साल निधन हो गया था, जिसके बाद वहां उपचुनाव हो रहे हैं।

महाराष्ट्र: महाराष्ट्र में देगलुर सीट पर उपचुनाव है। ये उपचुनाव भाजपा के साथ शिवसेना के तीन बार के विधायक सुभाष सबने और कांग्रेस के जितेश अंतापुरकर के लिए एक प्रतिष्ठा की लड़ाई है।

तेलंगाना: हुजूराबाद विधानसभा क्षेत्र में तेलंगाना राष्ट्र समिति और मुख्य दावेदार भाजपा के बीच कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+