Live: उपचुनावों में आए रूझानों के बाद बीजेपी ने मानी अपनी हार
नई दिल्ली। देश के दस राज्यों में हुए उपचुनावों की मतगणना शुरू हो चुकी है। प्रस्तुत हैं लाइव अपडेट। यह उपचुनाव इसलिये महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि इन्हीं चुनाव से तय होगा कि मोदी की लहर अब भी जारी है, या फिर उसका असर कम हो गया है। इसी चुनाव से सपा के भविष्य के संकेत मिलेंगे और यह भी पता चलेगा कि कांग्रेस दोबारा यूपी, राजस्थान या गुजरात में खड़ी होने की ताकत में है या नहीं।

12:18 बजे : कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि लोकसभा चुनावों में राजस्थान में कांग्रेस को भले ही सीट नहीं मिली लेकिन उपचुनावों में चार में से तीन सीटों पर कांग्रेस पर कब्जा।
12:17 बजे : छत्तीसगढ़ की अंतगढ़ सीट पर वोटों की गिनती 20 सितंबर को होगी।
12:16 बजे : पश्चिम बंगाल की चौरंगी सीट पर तृणमूल कांग्रेस का कब्जा बरकरार।
12:12 बजे: उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनावों में समाजवादी पार्टी ने सिराथू सीट जीतकर राज्य की चौथी सीट पर कब्जा किया। वहीं असम में एआईयूडीएफ ने जामुनमुख और लखीपुर विधानसभा सीट पर कब्जा किा वहीं
सिलचर में बीजेपी को बढ़त।
12:10 बजे : समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश की बलाहा विधानसभा सीट जीती।
12:05 बजे: सिक्किम की रांगांग-यांगांग विधानसभा सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार आरएन चामलिंग की जीत।
12:01 बजे: समाजवादी पार्टी ठाकुरद्वावारा की विधानसभा सीट पर करीब 27,000 वोटों से जीत हासिल की।
12:00 बजे : बीजेपी के रामेश्वर चौरसिया ने कहा कि उत्तर प्रदेश उपचुनावों के रूझानों के बाद पार्टी अपनी हार स्वीकार करती है। उन्होंने माना कि चुनावी नतीजे पार्टी के लिए आंख खोलने वाले।
11:50 बजे : गुजराज की लिमखेड़ा सीट विधानसभा सीट पर बीजेपी का कब्जा।
11:48 बजे : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का दावा लोगों ने सांप्रदायिक ताकतों को नकारा। उन्होंने कहा, 'अच्छे दिन, अच्छी बात अच्छे परिणाम आ गए। '
11:46 बजे: राजस्थान की नसीराबाद सीट पर वोटों की गिनती दोबारा, यहां से कांग्रेस के प्रत्याशी को 386 वोटों से जीत मिली।
11:39 बजे : राजस्थान की सूरजगढ़ सीट पर कांग्रेस का कब्जा।
11:30 बजे: पश्चिम बंगाल की विधानसभा में शामिक भट्टाचार्जी ने बसीरत दक्षिण सीट पर जीत के साथ बीजेपी को दिलाई पहली जीत। इस बीच बीजेपी, कांग्रेस और एआईडीएफ को असम में एक-एक सीट मिली।
11:25 बजे: उत्तर प्रदेश बीजेपी को दो सीटों और समाजवादी पार्टी को नौ सीटों पर बढ़त।
11:11 बजे: जयपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया जीत का जश्न
11:09 बजे: राजस्थान के वैर सीट पर कांग्रेस की जीत।
11:06 बजे : पश्चिम उत्तर प्रदेश में बीजेपी को एक भी सीट नहीं। वहीं आंध्र प्रदेश के नंदीगाम से टीडीपी उम्मीदवार टी सोमैया को मिली जीत।
11:01 बजे : गुजरात की आंणद विधानसभा सीट पर बीजेपी का कब्जा
10:35 बजे। आंध्र प्रदेश में सीपीएम के प्रभात चौधरी त्रिपुरा की मनु सीट से जीते।
10:24 बजे। वडोडरा की लोकसभा सीट से रंजनाबेन भट्ट जीतीं। यह सीट नरेंद्र मोदी ने छोड़ी थी।
10:06 बजे। गुजरात की मंगरोल सीट पर कांग्रेस के बाबू वाजा जीते।
10 बजे। गुजरात की मणिनगर सीट पर भाजपा जीती। वडोडरा में भाजपा 1 लाख 40 हजार वोटों से आगे।
9.33 बजे। मेडक लोकसभा सीट पर टीआरएस आगे है।
9.22 बजे। उत्तर प्रदेश की 6 सीटों पर सपा आगे चल रही है। वहीं राजस्थान की तीन सीटों पर भाजपा।
9.06 बजे। मैनपुरी की सीट पर सपा को बढ़त। वहीं गुजरात के वडोडरा में भाजपा आगे।
9.00 बजे। गुजरात के शुरुआती रुझान- भाजपा 5, कांग्रेस 4 पर आगे।
8.43 बजे। राजस्थान की दो सीटों पर कांग्रेस व भाजपा आगे।
8.34 बजे। लखनऊ उत्तर पर भाजपा को झटका, सपा आगे। यहां पर कलराज मिश्र विधायक रह चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications