Bypolls Results 2022: आजमगढ़ में भी अखिलेश को झटका, बीजेपी के 'निरहुआ' ने भारी मतों से दर्ज कराई जीत

नई दिल्ली, जून 26। देश की तीन लोकसभा और सात विधानसभा सीटों पर 23 जून को हुए मतदान के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे। मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है। आपको बता दें कि जिन लोकसभा सीटों पर उपचुनाव के नतीजे आएंगे उनमें यूपी की रामपुर और आजमगढ़, जबकि पंजाब की संगरूर लोकसभा सीट शामिल है। वहीं दिल्ली, झारखंड, आंध्र प्रदेश और त्रिपुरा जैसे राज्यों की सात विधानसभा सीटों के नतीजे आएंगे। इनमें सबसे ज्यादा चर्चा जो है वो यूपी की रामपुर और आजमगढ़ लोकसभा सीट और पंजाब की संगरूर लोकसभा सीट और दिल्ली की राजेंद्र नगर विधासभा सीट शामिल है। यह सभी सीटें हाई प्रोफाइल सीट हैं। इन सीटों के ताजा नतीजे जानने के लिए हमारे साथ जुड़े रहिए।

By poll election results 2022

LIVE Feed
Jun 26, 2022, 5:05 PM IST

उत्तर प्रदेश

आजमगढ़ लोकसभा सीट पर बीजेपी के प्रत्याशी दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' ने दर्ज कराई जीत। निरहुआ ने सपा के धर्मेंद्र यादव को 8,595 मतों से किया हराया। निरहुआ को 3,12,432 वोट प्राप्त हुए, जबकि सपा के धर्मेंद्र यादव को 3,03,837 वोट मिले।
Jun 26, 2022, 4:58 PM IST

उत्तर प्रदेश

आजमगढ़ सीट पर बीजेपी प्रत्याशी निरहुआ 8,595 मतों से आगे चल रहे हैं। निरहुआ को 3,12,432 वोट मिले हैं। वहीं, सपा उम्मीदवार धर्मेंद्र यादव 3,03,837 मतों के साथ दूसरे नंबर पर हैं और बीएसपी के गुड्डू जमाली रहे 2,66,106 मतों के साथ तीसरे नंबर पर।
Jun 26, 2022, 4:49 PM IST

उत्तर प्रदेश

आजमगढ़ सीट पर बीजेपी प्रत्याशी निरहुआ 9,060 मतों से आगे चल रहे हैं। निरहुआ को 3,09,693 वोट मिले हैं। वहीं, सपा उम्मीदवार धर्मेंद्र यादव 3,00,633 मतों के साथ दूसरे नंबर पर हैं और बीएसपी के गुड्डू जमाली रहे 2,63,723 मतों के साथ तीसरे नंबर पर।
Jun 26, 2022, 4:21 PM IST

आमजगढ़ लोकसभा उपचुनाव में बीजेपी उम्मीदवार दिनेश लाल यादव (निरहुआ) ने आपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर अपनी जीत का दावा कर दिया है।
Jun 26, 2022, 4:11 PM IST

उत्तर प्रदेश

आजमगढ़ सीट पर बीजेपी प्रत्याशी निरहुआ 9,393 मतों से आगे चल रहे हैं। निरहुआ को 298083 वोट मिले हैं तो वहीं, सपा उम्मीदवार धर्मेंद्र यादव को 288691 वोट मिले हैं।
Jun 26, 2022, 3:25 PM IST

उत्तर प्रदेश

आजमगढ़ सीट पर बीजेपी प्रत्याशी निरहुआ 11,213 मतों से आगे चल रहे हैं। निरहुआ को 294377 वोट मिले हैं तो वहीं, सपा उम्मीदवार धर्मेंद्र यादव को 283164 वोट मिले हैं।
Jun 26, 2022, 3:20 PM IST

उत्तर प्रदेश

रामपुर जिलाधिकारी रविन्द्र मादंड ने बीजेपी प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी को दिया सर्टिफिकेट।
Jun 26, 2022, 3:17 PM IST

पंजाब

संगरूर में शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के उम्मीदवार सिमरनजीत सिंह मान लोकसभा उपचुनाव में जीत दर्ज कराई हैं। वे 6070 मतों से जीत गए हैं। सिमरनजीत सिंह मान को 252898 वोट मिले हैं। वहीं, आप उम्मीदवार गुरमेल सिंह को 246828 वोट मिले हैं।
Jun 26, 2022, 2:53 PM IST

उत्तर प्रदेश

आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव में बीजेपी प्रत्याशी निरहुआ ने 11,053 वोटों से आगे चल रहे हैं। निरहुआ को 290387 वोट मिले हैं तो वहीं, सपा के उम्मीदवार धर्मेंद्र यादव को 279334 वोट मिले हैं।
Jun 26, 2022, 2:44 PM IST

उत्तर प्रदेश

आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव में बीएसपी उम्मीदवार शाह आलम ने स्वीकार की आपनी हार।
Jun 26, 2022, 2:35 PM IST

रामपुर लोकसभा उपचुनाव जीतने के बाद बीजेपी प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी ने मीडिया से मुखातिब हुए। घनश्याम लोधी ने कहा कि मैं अपनी जीत पार्टी के कार्यकर्ताओं को समर्पित करता हूं।
Jun 26, 2022, 2:33 PM IST

उत्तर प्रदेश

रामपुर लोकसभा उपचुनाव में बीजेपी के घनश्याम सिंह लोधी ने 42,048 मतों से दर्ज कराई जीत। घनश्याम सिंह लोधी को 367104 वोट मिले। वहीं, आजम खान के खास और सपा उम्मीदवार असीम रजा दूसरे नंबर पर रहे। असीम रजा को 325056 वोट मिले।
Jun 26, 2022, 2:14 PM IST

उत्तर प्रदेश

रामपुर और आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव में बीजेपी जीत की तरफ बढ़ गई है। आजमगढ़ में बीजेपी उम्मीदवार दिनेश लाल यादव निरहुआ 10,908 वोटों से बढ़त बना ली हैं। तो वहीं, रामपुर में बीजेपी के घनश्याम सिंह लोधी ने 42,048 मतों से बढ़त बनाई हुई हैं।
Jun 26, 2022, 1:53 PM IST

उत्तर प्रदेश

रामपुर लोकसभा उपचुनाव में बीजेपी जीत की ओर। बीजेपी के घनश्याम सिंह लोधी 40309 मतों से आगे। जबकि सपा के असीम रजा दूसरे नंबर पर हैं।
Jun 26, 2022, 1:46 PM IST

उत्तर प्रदेश

आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव में बीजेपी प्रत्याशी निरहुआ ने 7,224 वोटों से आगे चल रहे हैं। निरहुआ को 193802 वोट मिले हैं तो वहीं, सपा के उम्मीदवार धर्मेंद्र यादव को 186578 वोट मिले हैं।
Jun 26, 2022, 1:21 PM IST

उत्तर प्रदेश

आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव में बीजेपी प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ 1,935 वोटों से आगे चल रहे हैं। निरहुआ को 170955 वोट मिले हैं तो वहीं, सपा के उम्मीदवार धर्मेंद्र यादव को 169020 वोट मिले हैं।
Jun 26, 2022, 1:14 PM IST

पंजाब

संगरूर लोकसभा उपचुनाव में शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के उम्मीदवार सिमरनजीत सिंह मान 7052 मतों से आगे चल रहे हैं। सिमरनजीत सिंह मान को 250174 वोट मिले हैं। वहीं, आप उम्मीदवार गुरमेल सिंह को 243122 वोट मिले हैं।
Jun 26, 2022, 1:10 PM IST

दिल्ली

राजेंद्र नगर सीट पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार दुर्गेश पाठक जीते। दुर्गेश पाठक ने करीब 11555 वोटों से जीत हासिल की। दूसरे नंबर पर बीजेपी के राजेश भाटिया रहे।
Jun 26, 2022, 1:01 PM IST

उत्तर प्रदेश

आजमगढ़ में दिनेश लाल यादव निरहुआ ने 1,814 वोटों से आगे चल रहे हैं। सपा के धर्मेंद्र यादव दूसरे नंबर पर हैं।
Jun 26, 2022, 12:58 PM IST

उत्तर प्रदेश

रामपुर में बीजेपी के घनश्याम सिंह लोधी ने जबरदस्त बढ़त बनाई है। घनश्याम सिंह लोधी 14,140 वोटों से आगे चल रहे है। यहां आजम खान समर्थक सपा उम्मीदवार असीम रजा दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं।
Jun 26, 2022, 12:54 PM IST

पंजाब

संगरूर लोकसभा उपचुनाव में शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के उम्मीदवार सिमरनजीत सिंह मान ने बढ़त बना ली है। वे आप उम्मीदवार गुरमेल सिंह से 4845 वोट से आगे चल रहे हैं। सिमरनजीत सिंह मान को 243834 वोट मिले हैं, तो वहीं, आप उम्मीदवार गुरमेल सिंह को 238989 वोट मिले हैं।
Jun 26, 2022, 12:44 PM IST

उत्तर प्रदेश

रामपुर और आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव में बीजेपी ने दोपहर 12:30 बजे तक बनाई बढ़त। रामपुर सीट से बीजेपी के घनश्याम सिंह लोधी को 256341 वोट मिले हैं। वहीं, आजमगढ़ सीट पर बीजेपी के दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' को 143339 वोट मिले हैं।
Jun 26, 2022, 12:35 PM IST

उत्तर प्रदेश

आजमगढ़ सीट पर समाजवादी पार्टी और बीजेपी के बीच मुकाबला हुआ दिलचस्प। निरहुआ सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव से 5 हजार मतों से निकले आगे।
Jun 26, 2022, 12:24 PM IST

पंजाब

संगरूर लोकसभा उपचुनाव में शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के उम्मीदवार सिमरनजीत सिंह मान बढ़त बनाए हुए है। वे AAP उम्मीदवार गुरमेल सिंह से 4603 वोट से आगे चल रहे हैं।
Jun 26, 2022, 12:17 PM IST

रामपुर और आजमगढ़ सीट पर समाजवादी पार्टी और बीजेपी की बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। यहां एक बार फिर बीजेपी ने वापसी की है। आजमगढ़ सीट पर निरहुआ 7,040 वोटों से आगे चल रहे है। वहीं, रामपुर सीट पर घनश्याम लोधी 1017 वोट से आगे चल रहे हैं।
Jun 26, 2022, 12:00 PM IST

उत्तर प्रदेश

आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव में बीजेपी उम्मीदवार दिनेश लाल यादव निरहुआ ने फिर पलटी बाजी। सपा के धर्मेंद्र यादव से आगे हुए बीजेपी के निरहुआ।
Jun 26, 2022, 11:47 AM IST

त्रिपुरा

टाउन बोरदोवाली सीट बीजेपी उम्मीदवार और सीएम माणिक साहा ने विधानसभा चुनाव जीत लिया है। सीएम माणिक साहा को 17181 वोट मिले हैं।
Jun 26, 2022, 11:37 AM IST

पंजाब

संगरूर लोकसभा उपचुनाव में शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के उम्मीदवार सिमरनजीत सिंह मान ने बढ़त बना ली है। वे आप उम्मीदवार गुरमेल सिंह से 1700 वोट से आगे चल रहे हैं।
Jun 26, 2022, 11:35 AM IST

आंध्र प्रदेश

आत्मकुर विधानसभा उपचुनाव में वाईएसआरसीपी (YSRCP) के मेकापति विक्रम रेड्डी 76096 मतों से आगे चल रहे हैं।
Jun 26, 2022, 11:25 AM IST

उत्तर प्रदेश

रामपुर और आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी ने बनाई बढ़त। रामपुर से सपा उम्मीदवार आसिम राजा 11,035 वोट से आगे। आजमगढ़ से सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव 7,465 मतों से आगे चल रहे है।
READ MORE

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+