Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कर्नाटक: RR नगर सीट कांग्रेस के खाते में, मुनिरत्ना नायडू ने 41162 वोटों से दर्ज की जीत

बेंगलूरू: कर्नाटक चुनाव के बाद राज्य की आरआर नगर सीट पर मतदान 28 मई को हुए थे जिसके बाद आज आ रहे चुनाव परिणाम में राजा राजेश्वरी नगर सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार मुनिरत्ना नायडू ने जीत दर्ज कर ली है। 10 राउंड की गिनती के बाद मुनि रत्ना 40 हजार से अधिक वोटों से आगे थे और उनकी जीत तय मानी जा रही थी। नायडू ने 41162 मतों से भाजपा प्रत्याशी को मात दी।

bypolls 2018 Karnataka Congress candidate Muniratna likely to win from RR Nagar, massive lead after after 10th round

आरआर नगर सीट पर 10 राउंड की गिनती के बाद कांग्रेस को भारी बढ़त मिल गई थी और कांग्रेस समर्थकों ने इस बढ़त के बाद जश्न मनाना भी शुरू कर दिया था। वहीं कांग्रेस नेता दिनेश गुंडु राव ने भारी बढ़त पर कहा कि हम बहुत बड़े अंतर से जीत दर्ज करेंगे और जनता ने हमें अपना आशीर्वाद दिया है।

10 हजार मतदाता पहचान पत्र मिलने के बाद टला था मतदान

10 हजार मतदाता पहचान पत्र मिलने के बाद टला था मतदान

बता दें कि कर्नाटक के जालहल्ली में एक अपार्टमेंट से लगभग 10 हजार मतदाता पहचान पत्र मिलने के बाद वहां 12 मई को मतदान नहीं कराया गया था। 10 हजार वोटर आईडी का मामला सामने आने के बाद बीजेपी और कांग्रेस ने एक दूसरे पर खुलकर आरोप लगाए थे। जबकि चुनाव आयोग ने इस सीट पर वोटिंग 28 मई को कराने का फैसला किया गया था। कांग्रेस के मुनिरत्ना नायडू, भाजपा के तुलसी मुनिराजू गौड़ा सहित 14 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे।

कांग्रेस की सीटों की संख्या अब बढ़कर 79 हो जाएगी

कांग्रेस की सीटों की संख्या अब बढ़कर 79 हो जाएगी

वहीं, मुनिरत्ना की तय मानी जा रही जीत के बाद कांग्रेस के सीटों की संख्या में भी इजाफा हो जायेगा। कांग्रेस ने कर्नाटक चुनाव में 78 सीटों पर जीत हासिल की थी। जबकि आरआर नगर सीट पर जीत के साथ ही कांग्रेस की सीटों की संख्या अब बढ़कर 79 हो जाएगी।

15 हजार करोड़ के फर्जी बिल स्कैम में आया था मुनिरत्ना का नाम

15 हजार करोड़ के फर्जी बिल स्कैम में आया था मुनिरत्ना का नाम

म्युनिसिपल कॉर्पोरेटर के रूप में अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत करने वाले मुनिरत्ना नायडू ने 2013 में कांग्रेस के टिकट पर राज राजेश्वरी नगर सीट से जीत हासिल की थी। साल 2010 में लोकायुक्त की रिपोर्ट में 17 वर्षीय छात्रा संजना सिंह की मौत के मामले में मुनिरत्ना का नाम भी आया था। संजना की मौत एक सरकारी अस्पताल की दीवार गिरने से हुई थी जिसके कांट्रेक्टर मुनिरत्ना थे।

फर्जी बिल घोटाले में भी मुनिरत्ना का नाम आया था। मुनीरत्ना का नाम CID की चार्जशीट में था जोकि 15 हजार करोड़ के फर्जी बिल स्कैम से जुड़ा था। मुनिरत्ना कन्नड़ फिल्मों के जाने-माने प्रोडूसर भी हैं।

ये भी पढ़ें: इस लिंक पर क्लिक कर पढ़ें उपचुनाव परिणाम के ताजा तरीन अपडेट्स

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+