bypollelection results up 2019: योगी बोले- 'पीएम मोदी का मंत्र भारतीय राजनीति का मंत्र बना'
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की 11 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए हैं। जिनमें से 8 पर बीजेपी और उसके सहयोगी दलों ने जीत दर्ज कर ली है। इसपर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जीतने वाले सभी उम्मीदवारों को बधाई दी है। उन्होंने कहा है, 'पीएम मोदी का मंत्र सबका साथ सबका विकास अब भारतीय राजनीति का मंत्र बन गया है।'

प्रदेश की इन 11 सीटों में लखनऊ की कैंट, बाराबंकी की जैदपुर, चित्रकूट की मानिकपुर, सहारनपुर की गंगोह, अलीगढ़ की इगलास, रामपुर, कानपुर की गोविंदनगर, बहराइच की बलहा, प्रतापगढ़, मऊ की घोसी और अंबेडकरनगर की जलालपुर विधानसभा सीट हैं।
लोकसभा चुनाव के बाद खाली हुई थी सीट
बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनाव में यूपी के विधायकों के जीतने के कारण 12 सीटें रिक्त हुई थी। उपचुनाव वाले 12 विधानसभा सीटों में से 9 सीटें बीजेपी के कब्जे में रही हैं और एक सीट उसके सहयोगी अपना दल(एस) के पास थी। हालांकि चुनाव आयोग ने इन 12 सीटों में से फिरोजाबाद की टुण्डला सीट पर चुनाव की घोषणा नहीं की है।












Click it and Unblock the Notifications