आज के चुनाव परिणाम पर केजरीवाल ने किया ट्वीट तो लोगों ने कहा भला-बुरा
नई दिल्ली। बीते कुछ महीनों से राजनीतिक मुद्दों पर बयान देना लगभग बंद कर चुके दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को आए उपचुनावों के नतीजों पर पीएम मोदी की चुटकी ली है। केजरीवाल ने नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया है जिसमें लिखा है ' आज के नतीजे दिखाते हैं की देश भर में मोदी सरकार के खिलाफ लोगों में बहुत ज़्यादा गुस्सा है। अभी तक लोग पूछते थे- विकल्प क्या है? अब लोग कह रहे हैं कि मोदी जी विकल्प नहीं हैं, पहले इन्हें हटाओ।'

गौरतलब है कि पंजाब और गोवा विधानसभा चुनावों और दिल्ली के निगम चुनावों में 'आप' को मिली हार के बाद से अरविंद केजरीवाल ने अपने राजनीतिक पैटर्न को बदल लिया था। उन्होंने बीजेपी के कई बड़े नेताओं पर लगाए गए आरोपों पर माफी मांग ली और बयान देना बंद कर दिया था। अब 2019 के लोकसभा चुनावों से ठीक एक साल पहले हुए उपचुनावों में बीजेपी का खास प्रदर्शन नहीं रहने के बाद सीएम केजरीवाल ने बयान दिया है, जिसमें उन्होंने सीधे तौर से पीएम मोदी पर निशाना साधा है।
आपको बता दें कि देश भर में हुए 4 लोकसभा और 10 विधानसभा उपचुनावों के शुरुआती रुझान के साथ ही सियासी बयानबाजी भी शुरू हो गई है। जोकीहाट में जेडीयू उम्मीदवार की हार पर केसी त्यागी ने कहा कि तेल कीमतों को लेकर देश में गुस्सा है और इसका असर नतीजों पर पड़ा। इसलिए तत्काल कीमतों में हुई वृद्धि को वापस लिया जाना चाहिए।
-
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Mathura News: 'फरसा वाले बाबा' की हत्या से ब्रज में उबाल! दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, CM योगी ने लिया एक्शन -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट












Click it and Unblock the Notifications