6 राज्यों में 3 लोकसभा और 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव आज

नई दिल्ली, 23 जून। देश के छह राज्यों में तीन लोकसभा सीट और 7 विधानसभा सीटों पर आज उपचुनाव हो रहा है। इन सभी सीटों पर मतदान के बाद 26 जून को मतों की गणना होगी। जिन तीन लोकसभा सीटों पर आज उपचुनाव हो रहा है उसमे उत्तर प्रदेश की आजमगढ़, रामपुर सीट शामिल है जबकि तीसरी सीट पंजाब की संगरूर की है। वहीं 7 विधानसभा सीटों की बात करें तो ये दिल्ली की राजेंद्र नगर, झारखंड की मंदार, आंध्र प्रदेश की अतमाकुर, अगरतला में टाउन बोर्दोवली, सूर्मा और त्रिपुरा की जबराजनगर की सीट शामिल हैं।

poll

संगरूर लोकसभा सीट भगवंत मान के पंजाब के मुख्यमंत्री बनने से खाली हुई थी, यहां से आप ने गुरमैल सिंह, कांग्रेस ने दलवीर सिंह गोल्डी और भाजपा ने केवल ढिल्लन को मैदान में उतारा है जबकि शिरोमणि अकाली दल ने यहां से कमलदीप कौर को टिकट दिया है। आजमगढ़ लोकसभा सीट की बात करें तो यह सीट अखिलेश यादव के इस्तीफा देने की वजह से खाली हुई है। सपा ने यहां से धर्मेंद्र यादव को उतारा है जबकि भाजपा ने दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ को टिकट दिया है। बसपा ने शाह आलम को मैदान में उतारा है। रामपुर की सीट पर आजम खान के करीबी आसिम रजा को टिकट दिया गया है, जबकि भाजपा ने यहां से घनश्याम लोधी को टिकट दिया है। कांग्रेस ने रामपुर में कोई उम्मीदार ही नहीं उतारा है।

Recommended Video

    Delhi By Poll 2022: AAP सांसद Raghav Chadha ने डाला वोट | वनइंडिया हिंदी | *Politics

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+