कोरोना काल में भी होंगे लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव, शनिवार को हो सकता है तारीखों का ऐलान
नई दिल्ली: कई राज्यों में लोकसभा और विधानसभा के उपचुनाव होने है। जिसको लेकर शुक्रवार को चुनाव आयोग ने समीक्षा बैठक की। इस बैठक में कोरोना काल में भी उपचुनाव करवाने पर सहमति बनी है। ऐसे में माना जा रहा है कि शनिवार को उपचुनाव की तारीखों का ऐलान हो सकता है, हालांकि कोरोना महामारी को देखते हुए चुनाव के तरीकों में जरूर बदलवा हो सकता है। अभी एक लोकसभा सीट और 56 विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने हैं।
Recommended Video

चुनाव आयोग की सबसे बड़ी चुनौती मध्य प्रदेश में चुनाव करवाने की है। वहां पर सिंधिया गुट के विधायकों ने इस्तीफा देकर बीजेपी का हाथ थाम लिया था, जिस वजह से 25 सीटें खाली हैं। इसके अलावा दो विधायकों का निधन हो गया था, ऐसे में कुल 27 सीटों पर उपचुनाव होने हैं। यहां पर कई मंत्रियों ने बिना विधानसभा की सदस्यता के मंत्री पद की शपथ ली है, ऐसे में 6 महीने के अंदर उनका उपचुनाव जीतना जरूरी है।
कुछ ऐसा ही हाल गुजरात में भी है, जहां पर राज्यसभा चुनाव के दौरान 8 कांग्रेस विधायकों ने इस्तीफा दे दिया था और बीजेपी में शामिल हो गए। झारखंड में भी दो विधानसभा सीटें दुमका और बेरमो खाली हैं। देश के सबसे बड़े सूबे यूपी में भी टुण्डला, बांगरमऊ, रामपुर की स्वार और बुलंदशहर विधानसभा सीट खाली है। इसमें टुंडला और बुलंदशहर के उपचुनाव को आयोग ने टाल दिया था, बाकी की दो सीटों पर उपचुनाव की घोषणा शनिवार को हो सकती है। इसके अलावा बंगाल में चार, ओडिशा में दो, मणिपुर में 11, पुडुचेरी में एक, कर्नाटक में दो, हरियाणा में एक और छत्तीसगढ़ में भी एक सीट खाली है।












Click it and Unblock the Notifications