उपचुनाव: राजस्थान में तीनों सीटों पर लहरा कांग्रेस का परचम, पश्चिम बंगाल में टीएमसी की जीत
नई दिल्ली। राजस्थान की अलवर, अजमेर लोकसभा और मांडलगढ़ विधानसभा सीट के लिए हुए उप चुनाव के वोटों की गिनती आज है। वोटों की गिनती सुबह 8 बजे शुरु हो गई है अजमेर और अलवर लोकसभा सीट के लिए मतों की गणना का काम अजमेर और अलवर में हो रहा है जबकि माडलगढ विधान सभासीट के मतों की गणना भीलवाडा में हो रही है। तो वहीं पश्चिम बंगाल की उलुबेरिया लोकसभा और नवपाड़ा विधानसभा सीट पर 29 जनवरी को हुए उपचुनाव के लिए मतदान की गणना भी आज हो रही है।

Live
LIVE Feed
तो वहीं पश्चिम बंगाल की उलुबेरिया लोकसभा और नवपाड़ा विधानसभा सीट पर 29 जनवरी को उपचुनाव हुआ था। दोनों सीटों पर सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधा मुकाबला माना जा रहा है। तृणमूल कांग्रेस के सांसद सुलतान अहमद के निधन के बाद उलुबेरिया सीट पर उपचुनाव और कांग्रेस विधायक मधुसूदन घोष के निधन की वजह से नवपाड़ा विधानसभा सीट पर उपचुनाव हुआ था।
वैसे इन चुनावों को लोकसभा चुनाव का सेमीफाइनल माना जा रहा है क्योंकि हाल ही में राजस्थान में करणी सेना के बवाल के बाद बीजेपी के मतों पर फर्क पड़ सकता है। आपको बता दें कि अलवर लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार डॉ. करण सिंह यादव और बीजेपी के डा. जसवंत यादव आमने-सामने हैं तो वहीं अजमेर लोकसभा सीट पर कांग्रेस के डॉ. रघु शर्मा और बीजेपी के रामस्वरूप का क़ॉा मुकाबला है तो वहीं मांडलगढ़ विधानसभा सीट से बीजेपी के शक्ति सिंह और कांग्रेस के विवेक धाकड़ के बीच कड़ी टक्कर है।












Click it and Unblock the Notifications