New NITI Aayog CEO: कौन हैं बीवीआर सुब्रह्मण्यम जिन्हें बनाया गया नीति आयोग का CEO

बीवीआर सुब्रह्मण्यम को नीति आयोग का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी सीईओ नियुक्त किया गया है। नए सीईओ छत्तीसगढ़ कैडर के 1987 बैच के IAS अधिकारी हैं।

News NITI Aayog CEO

New CEO of NITI Aayog: पूर्व कॉमर्स सचिव बीवीआर सुब्रह्मण्यम (BVR Subrahmanyam ) को नीति आयोग का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया गया है। जिसके बाद अब बीवीआर सुब्रह्मण्यम नीति आयोग में परमेश्वरन अय्यर की जगह लेंगे। नए सीईओ छत्तीसगढ़ कैडर के 1987 बैच के IAS अधिकारी हैं।

इसके अलावा नीति आयोग के पूर्व सीईओ परमेश्वरन अय्यर को दो साल की लिए वर्ल्ड बैंक का कार्यकारी निदेशक (ईडी) नियुक्त किया गया है। कार्मिक मंत्रालय के अपने एक आदेश में जानकारी साझा करते हुए बताया कि मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने बीवीआर सुब्रह्मण्यम की नियुक्ति को मंजूरी दी है।

आपको बता दें कि बीवीआर सुब्रह्मण्यम छत्तीसगढ़ कैडर के 1987 बैच के आईएएस अफसर हैं, जिन्हें जून 2018 में जम्मू और कश्मीर में प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया था। इसके अलावा उनको मई 2021 में भारत सरकार के कॉमर्स सचिव के रूप में नियुक्त किया गया था। उन्होंने मुख्य सचिव के तौर पर भी काम किया है। सुब्रह्मण्यम एक अनुभवी नौकरशाह हैं, जिन्होंने मनमोहन सिंह की सरकार में पीएम ऑफिस में संयुक्त सचिव के रूप में काम किया है।

परमेश्वरन अय्यर को बड़ी जिम्मेदारी

वहीं नीति आयोग के सीईओ परमेश्वरन अय्यर को तीन साल के कार्यकाल के लिए विश्व बैंक मुख्यालय, वाशिंगटन डीसी, USA के कार्यकारी निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है। जारी अधिसूचना में बताया गया है कि अय्यर 1988 बैच के आईएएस अधिकारी राजेश खुल्लर की जगह लेंगे, जिन्हें उनके कैडर राज्य हरियाणा में वापस भेज दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+