हवा से हवा में मार करने वाली 'अस्त्र' मिसाइल का सफल परीक्षण
नयी दिल्ली। एक ओर भारतीय क्रिकेट टीम ने बंगलादेश को हराकर आईसीसी वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में प्रवेश कर दिया तो वहीं हमारे वैज्ञानिकों ने इस खुशी में चार चांद लगाने के लिए देशवासियों को अस्त्र मिसाइल का सफल परीक्षण कर नायाब तोहफा दिया है। रक्षा मंत्रालय की ओर से आधिकारिक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी गई कि भारतीय वायुसेना की ओर से हवा से हवा में मार करने वाले मिसाइल अस्त्र का सफल परीक्षण किया।

इस मिसाइल का एक के बाद एक सफल परीक्षण किया गया। अदृश्य लक्ष्य को भेदने वाली स्वदेश निर्मित हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल अस्त्र का बुधवार को ओडि़शा के चांदीपुर में सफल परीक्षण किया गया।यह मिसाइल रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने तैयार की है।
सुखोई 30 की मदद से छोड़ी गई मिसाइल
3.8 मीटर लंबाई वाली अस्त्र डीआरडीओ द्वारा बनाई गई सबसे छोटे आकार की मिसाइल है। इस मिसाइल की खासियत है कि इसे अलग-अलग ऊंचाइयों से दुश्मन पर छोड़ा जा सकता है। परीक्षण केंद्र के निदेशक द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक ये मिसाइल सुखोई 30 लड़ाकू विमान से छोड़ी गई थी। बुधवार को इसे सुखोई द्वारा छोड़ा गया था। मिसाइल ने अपने लक्ष्य को पूरी तरह से भेदा। जिसे टेलीमेट्री और इलैक्ट्रो-ऑप्टिक्ल ट्रैकिंग स्टेशन द्वारा कैप्चर किया गया।

अस्त्र की ताकत
अस्त्र मिसाइल 15 किलोमीटर की ऊंचाई से छोड़ा जाने वाला मिसाइल है। यह मिसाइल 110 किलोमीटर की दूरी तक मार कर सकती है जबकि 8 किलोमीटर की ऊंचाई से छोड़े जाने पर यह 44 किलोमीटर की दूरी तक जा सकती है।
श्रेय डीआरडीओ को
अस्त्र मिसाइल के निर्माण का क्षेय डीआरडीओ मिसाइल कॉमप्लेक्स हैदराबाद के साथ डिफैन्स रिर्सच एंड डेवलपमेंट लैबोरेटरी को जाता है। ये इसके डिजाइन और विकास के लिए उत्तरदायी है। ये मिसाइल सभी तरह के मौसम में कामयाब है। इससे पहले अस्त्र का सफल परीक्षण चार मई, 2014 को नौसेना के पश्चिमी कमान क्षेत्र में किया गया था।
-
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
Iran Vs Israel: 'सभी देश भुगतेंगे परिणाम', शांति प्रयासों के बीच ईरानी विदेश मंत्री की बड़ी चेतावनी -
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
बॉलीवुड की पहली 'लेडी सुपरस्टार' ने 4 Minute तक किया था Kiss, हीरो के छूट गए थे पसीने, फिर मचा था ऐसा बवाल -
IPS अंशिका वर्मा ने केके बिश्नोई से रचाई शादी, क्या अधूरा ख्वाब पूरा करने के लिए त्याग देगी खाकी वर्दी? -
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Gold Rate Today: मार्च के आखिर में फिर सस्ता हुआ सोना, डेढ़ लाख के नीचे आया भाव, ये है 22k और 18K गोल्ड रेट -
Kal Ka Match Kon Jeeta 28 March: कल का मैच कौन जीता- RCB vs SRH -
Nitish Kumar Resigns: नीतीश कुमार का बड़ा फैसला, MLC पद से इस्तीफा, मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने पर सस्पेंस -
UPPSC Topper: कौन हैं नेहा पंचाल? UPPSC की बनीं टॉपर, दूसरे और तीसरे नंबर पर किसने मारी बाजी, टॉप-25 की लिस्ट -
Love Story: सनातन धर्म की तुलना 'मच्छर' से करने वाले उदयानिधि को हुई थी पहली नजर में मोहब्बत, कौन है पत्नी? -
Prakash Raj Caste: 4 बच्चों के पिता प्रकाश राज किस जाति से हैं? पहली पत्नी को क्यों तलाक देकर की दूसरी शादी?












Click it and Unblock the Notifications