गौशाला में हुई अनोखी शादी में जानवर बने मेहमान, वीडियो देखने के बाद आप भी कहेंगे वाह!
नई दिल्ली, जून 09: कोरोना महामारी ने जहां लोगों को अपने परिवार से छिना हैं। वहीं इस दौरान में समाज में लोग एक दूसरे के लिए आगे भी आए हैं। लोगों ने एक दूसरे के लिए मदद का हाथ बढ़ाया हैं। जरूरतमंद लोगों के लिए सैकड़ों हाथ इस कोरोना वायरस के भयानक दौर में उठे हैं। ऐसे में जनता के साथ पशु-पक्षियों का भी पूरा ख्याल रखा जा रहा है। ऐसा ही एक सुखद वीडियो देश के बड़े उद्योगपतियों में शुमार हर्ष गोयनका ने शेयर किया है, जिसको इंटरनेट पर काफी पसंद किया जा रहा है।

बिजनेसमैन हर्ष गोयनका सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते है। वो अक्सर मजेदार और इंस्पिरेशनल पोस्ट शेयर करते रहते हैं। हाल ही उन्होंने ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसमें शादी का पार्टी दी जा रही है और पार्टी में मेहमान सिर्फ गौशाला के पशु-पक्षी बने हैं।
हर्ष गोयनका की तरफ से शेयर किया गया वीडियो आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले का है। वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा कि नेल्लोर के एक गौशाला में एक शादी हुई, जहां सिर्फ जानवरों को खाना खिलाया गया था। जानवरों और पक्षियों से मौन आशीर्वाद प्राप्त करने का क्या ही तरीका है! वीडियो में आप देख सकते है कि कैसे गौशाला के अंदर लोग गायों को खाना खिला रहे हैं। वहीं इसके अलावा खरगोश, बंदर को भी खाना परोसा जा रहा है।
इसके अलावा वीडियो में जिस कपल की नई शादी हुई है, उसके बारे में बताया गया है। गायों को लाइन से खाना खिलाया जा रहा है। वहीं खबर लिखने तक वीडियो को करीब 17 हजार से ज्यादा लोगों ने देखा है। 300 से ज्यादा रीट्विट किए गए हैंं।












Click it and Unblock the Notifications