जीनत अमान को धमकाने वाला कारोबारी सरफराज गिरफ्तार: पुलिस

मुंबई। बॉलीवुड ऐक्ट्रेस जीतन अमान को छेड़ने और धमकाने वाला आरोपी कारोबारी सरफराज को मुंबई पुलिस ने हिरासत में ले लिया है, पुलिस ने कारोबारी के खिलाफ स्टॉकिंग और धमकी देने के आरोप में केस भी दर्ज कर लिया है। आपको बता दें कि बीते जमाने की हॉट अदाकारा जीनत अमान ने सरफराज उर्फ अमन खन्ना नाम के युवक पर दुर्व्यवहार और धमकाने का आरोप लगाते हुए मुंबई की जुहू पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया था। मालूम हो कि कुछ वक्त पहले सरफराज उर्फ अमन खन्ना फिल्ममेकर था लेकिन अब वो रियल एस्टेट का कारोबार करता है।

सरफराज ने सिक्योरिटी गार्ड से बदसलूकी की थी

सरफराज ने सिक्योरिटी गार्ड से बदसलूकी की थी

अपनी शिकायत में जीनत ने कहा था कि सरफराज ने उनके घर के परिसर में आकर सिक्योरिटी गार्ड से बदसलूकी और मारपीट की और जब जीनत ने इसका विरोध किया तो उसने उन्हें भी देख लेने की धमकी दी थी।

 मुंबई पुलिस ने किया सरफराज को अरेस्ट

मुंबई पुलिस ने किया सरफराज को अरेस्ट

इस धमकी के बाद वो पिछले कुछ दिनों से अभिनेत्री के व्हाट्सएप पर अश्लील मैसेज भी भेज रहा था। मामला दर्ज होने के बाद सरफराज फरार चल रहा था, जिसे कि आज मुंबई पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है।

हर रोल में जीनत ने लोगों की वाहवाही बटोरी

हर रोल में जीनत ने लोगों की वाहवाही बटोरी

गौरतलब है कि फिल्म 'हरे रामा हरे कृष्णा' से बॉलीवुड में कदम रखने वाली जीनत अमान को लोग एक बोल्ड अभिनेत्री के ही तौर पर पहचानते हैं। हर रोल में जीनत ने लोगों की वाहवाही बटोरी ।

सेक्सी के साथ-साथ खूबसूरत अदाकारा भी

सेक्सी के साथ-साथ खूबसूरत अदाकारा भी

उन्होंने तो मनोज कुमार जैसे संजिदा हीरो के साथ भी हॉट गाने गाये हैं। भारत की पहली मिस एशिया रह चुकीं जीनत बॉलीवुड की उन सफल अभिनेत्रियों में शामिल हैं, जो सेक्सी के साथ-साथ खूबसूरत अदाकारा भी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+