अभिनेत्री का पीछा करने के आरोप में मुंबई का व्यापारी गिरफ्तार

मुंबई। एक 38 वर्षीय व्यापारी को कथित रूप से एक बॉलीवुड अभिनेत्री का पीछा करने के लिए गिरफ्तार किया गया है। डीसीपी (जोन 9) परमजीत सिंह दहिया ने कहा कि 1 फरवरी की शाम सरफराज उर्फ अमान खन्ना को गिरफ्तार किया गया है। अभिनेत्री ने खन्ना के खिलाफ सोमवार को जुहू पुलिस स्टेशन पर शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपी और अभिनेत्री परिचित थे, लेकिन विवाद के बाद दोनों में बातचीत बंद हो गई थी।

अभिनेत्री का पीछा करने के आरोप में मुंबई का व्यापारी गिरफ्तार

अभिनेत्री ने अपनी शिकायत में कहा खन्ना ने फोन किया और कुछ मौकों पर भी उसे पकड़ लिया। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 354 (डी) (पीछा), 509 और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

मीडिा रिपोर्ट्स के अनुसार अभिनेत्री ने खन्ना को उनकी जमीन से जुड़ा कोई काम दिया था लेकिन वो उसे नहीं कर सका। इसके बाद ही दोनों में बातचीत बंद हो गई। हालांकि बाद में खन्ना अभिनेत्री को व्हाट्सऐप पर मैसेज कर तंग करने लगा। आरोप लगाया गया है कि खन्ना ने आकर अभिनेत्री के बिल्डिंग के चौकीदार से बदतमीजी की और उसके फ्लैट का दरवाजा जबरदस्ती खोलने की कोशिश करने लगा। खन्ना पर अश्लील मैसेज भेजने का आरोप भी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+