महाराष्ट्र के मालेगांव में सड़क हादसा, ऑटो से टक्कर के बाद कुएं में गिरी बस, 9 की मौत
नई दिल्ली। महाराष्ट्र के मालेगांव में एक बस के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 9 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 18 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें कई गंभीर रूप से घायल हैं, ऐसे में मरने वालों की संख्या बढ़ने का अंदेशा है। देवला के पास ये हादसा हुआ। जब एक ऑटो से टकराकर बस अनियंत्रित होकर कुएं में जा गिरी। बस में करीब 30 लोग सवार थे। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोग और प्रशासन की टीम लोगों को निकालने में जुटी है। बताया गया है कि बस मालेगांव से नासिक जा रही थी।

स्थानीय लोग बस के शीशे तोड़कर यात्रियों को बचाने में जुटे हैं। हादसे में जनहानि को लेकर अभी ना तो स्थानीय लोग कुछ कह पा रहे हैं और ना ही पुलिस ने कुछ कहा है। खबर लिखे जाने तक राहत और बचाव का काम जारी है।












Click it and Unblock the Notifications