मोदी के आते ही कामचोरी खत्म, छुट्टी नहीं मनायेंगे अधिकारी

मोदी के आते ही अधिकारियों ने गर्मी की छुट्टी मनाने का अपना फैसला टाल दिया हैं। विदेश तो दूर अधिकारी देश में भी दौरे पर निकलने से कतरा रहे हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से पहले ही मंत्रियों और अधिकारियों को विदेशी दौरों को लेकर सख्त नियम आ चुके हैं।
एक सरकारी अधिकारी के मुताबिक पहले मंत्रालयों के सचिव और अतिरिक्त सचिव स्तरीय अधिकारियों की फौज छुट्टी पर चली जाती थी, जिससे जूनियर अधिकारी और कर्मचारियों को लंबी छुट्टी लेने में कोई रोक टोक या नियंत्रण नहीं होता था, लेकिन इस बार नाजारा अलग हैं। केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू, रविशंकर प्रसाद, प्रकाश जावड़ेकर और जितेंद्र सिंह तो अपने कार्यालय में घूम घूमकर अफसरों के कमरे देख रहे है।
पीएमओ की ओर से घोषणा की जा चुकी है कि मंत्रियों और अफसरों को अपने विदेशी दौरों को लेकर कम से कम 10 दिन पहले नोटिस देना पड़ेगा। साथ ही वापस लौटते ही अपनी यात्रा का ब्योरा देना पड़ेगा। आपको बता दें कि अफसरों को निजी तौर पर छुट्टी लेने पर अधिकारिक पाबंदी नहीं लगाई गई है, लेकिन जिस तरह से मोदी सरकार में कामकाज को लेकर प्रधानमंत्री से लेकर मंत्रियों में सक्रियता देखी जा रही है उसको लेकर अफसर इस बार ऑफिस में ही सक्रिय रहने में भलाई समझ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications