बुराड़ी: ललित तंत्रमंत्र शुरू करने से पहले ही जानता था, सभी 11 लोग मारे जाएंगे
Recommended Video

नई दिल्ली। दिल्ली को बुराड़ी में 11 लोगों की रहस्मयी मौत में क्राइम ब्रांच लगातार जांच में जुटी हुई है। जांच अभी किसी अंजाम तक नहीं पहुंची है लेकिन जांच के दौरान लगातार कई तरह के खुलासे हो रहे हैं। इन मौतों के लिए ललित भाटिया को जिम्मेदार माना जा रहा है। जांच से जुड़े एक अधिकारी ने बताया है कि ललित ने सबको पूजा की बात कही थी और उसे पता था कि सब मरने वाले हैं। जांच अधिकारी के मुताबिक, दूसरे 10 लोगों को इस बात का अंदाजा ही नहीं था कि पूजा में उनकी जान जाएगी।

एक सदस्य ने बचने को मारे थे हाथ-पैर
पुलिस का मानना है कि 11 में से एक सदस्य ने अंतिम वक्त पर अपनी जान बचाने की कोशिश की थी। पुलिस का कहना है कि फॉरेंसिक एक्सपर्ट की राय के अनुसार 50 वर्षीय भवनेश भाटिया ने अंतिम वक्त पर खुद को बचाने की नाकाम कोशिश की थी। 50 वर्षीय भवनेश मरना नहीं चाहता था और मौत के फंदे से बचने के लिए उसने खुद को छुड़ाने की भी कोशिश की लेकिन नाकाम रहा।
पुलिस के संदेह का मुख्य कारण है कि उसके हाथों का ढीला बंधा होना। पुलिस का कहना है कि फॉरेंसिक एक्सपर्ट की राय के अनुसार भवनेश ने फंदे से खुद को बचाने की कोशिश की थी। उसके हाथ ढीले तरीके से बंधे हुए थे जिससे एक्सपर्ट को लग रहा है कि उसने खुद को छुड़ाने की कोशिश की थी।

ललित ही 11 मौतों का जिम्मेंदार!
बुराड़ी में 11 लोगों की मौतों में सबसे संदिग्ध रोल परिवार के छोटे बेटे ललित का माना जा रहा है। घर से मिले रजिस्टर और दूसरी चीजों के आधार पर इन मौतों के पीछे ललित का दिमाग ही माना जा रहा है। 45 साल का ललित भाटिया यूट्यूब पर भूतों की कहानियां देखने का शौकीन था। वो खुद के भीतर भी अपने पिता की आत्मा होने की बात कहने लगा था। पुलिस का मानना है कि ललित और उसकी पत्नी ने ही परिवार के दूसरे लोगों के हाथ-पैर बांधे और उन्हें फंदे पर लटकाया।

बीते रविवार को मिले थे घर से 11 शव
1 जुलाई को पुलिस ने बुराड़ी के एक घर से 11 लोगों का शव बरामद किया था। इसमें 77 वर्षीय नारायण देवी, उसके दो बेटे 50 वर्षीय भवनेश भाटिया और 45 वर्षीय ललित भाटिया, उनकी पत्नियां सविता (48) और टीना (42), नारायण देवी की बेटी प्रतिभा (57), और पांच नाती-पोतियां प्रियंका (33), नीतू (25), मोनू (23), ध्रुव (15) और शिवम (15) थे। इनमें से 10 लाशें घर के ग्रिल से लटकती हुई मिली थीं और सभी के हाथ और मुंह पर पट्टी बंधी थी। वहीं नारायण देवी की लाश कमरे में जमीन पर पड़ी हुई थी।
-
US Iran War Impact: LPG-Petrol के बाद ईरान बंद करेगा दुनिया का इंटरनेट? भारत में ये सेक्टर होंगे ठप! -
US Iran War: ईरान के हमलों के आगे बेबस Trump, हटाना पड़ा 100 साल पुराना कानून, अमेरिका में तेल-गैस की किल्लत? -
Gold Silver Price Crash: सोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, सिल्वर 13000, गोल्ड 5500 सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
Aaj Ka Chandi ka Bhav: अमेरिका-ईरान जंग के बीच चांदी धड़ाम! ₹38,000 सस्ती, आपके शहर का लेटेस्ट Silver Rate -
शुरू होने से पहले ही बंद होगा IPL? कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, BCCI की उड़ गई नींद -
'वो मर्द शादीशुदा था, मैं उसके प्यार में पागल थी', फिर मिला ऐसा दर्द, 83 की उम्र में कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम -
Kangana Ranaut: 'कंगना-चखना सब चटनी है', मंडी सांसद पर भड़के ये दिग्गज नेता, कहा-'पर्सनल कमेंट पड़ेगा भारी' -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला -
LPG Update: कितने दिन का बचा है गैस सिलेंडर का स्टॉक? LPG और PNG कनेक्शन पर अब आया मोदी सरकार का बड़ा बयान












Click it and Unblock the Notifications