बुलेट प्रूफ पोडियम से भाषण देंगे राहुल और मोदी

खास बात यह है कि ये सुरक्षा अबतक सिर्फ देश के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति को ही हासिल है। ऐसा पहली बार होगा कि राजनीतिक दल के किसी नेता को इस तरह की सुरक्षा मिलेंगी।
दरअसल भाजपा के पीएम उम्मीदवार इन दिनों आतंकवादियों की हिट लिस्ट में शामिल हो गए। पटना में मोदी की हुंकार रैली के दौरान हुए सिलसिलेवार धमाकों के बाद से मोदी की सुरक्षा को को लेकर चिंता बढ़ गई है। उधर राहुल गांधी भी अपनी हत्या की आशंका रैली में जाहिर कर चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications