कंगना रनौत के घर के पास चली गोली, एक्ट्रेस ने कहा- 'इस तरह सुशांत सिंह राजपूत भी डर गए होंगे'

नई दिल्ली। बॉलीवुड की बिंदास और बेबाक एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों सुशांत सिंह राजपूत को न्याय दिलाने के लिए पूरी फिल्म इंडस्ट्री से अकेली लड़ रही हैं। अब ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि उनके घर के पास गोली चलने की आवाज सुनी गई है। इस घटना के बाद कंगना का कहना है कि उन्हें डराने की कोशिश की जा रही है, इसी तरह सुशांत सिंह राजपूत भी डर गए होंगे। गोली चलने की घटना के बाद से कंगना की सुरक्षा बढ़ा दी गई है वहीं, कुल्लू डिस्ट्रिक्ट पुलिस उनके घर पहुंच गई है।

सुशांत केस में बेबाकी से दे रही जवाब

सुशांत केस में बेबाकी से दे रही जवाब

बता दें कि 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद से ही कंगना रनौत बेबाकी से अपना पक्ष मीडिया और फैंस के सामन रख रही हैं, अभी हाल ही में उन्होंने कहा था कि अगर वह घर में फांसी के फंदे पर लटकी मिलें तो कोई यह ना समझे कि उन्होंने आत्महत्या की है। इस बीच अब कंगना के घर के नजदीक गोलियां चलने की आवाजें सुनी गई हैं। हालांकि इस मामले में अभी तक पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है।

Recommended Video

    Sushant Suicide Case: Kangana Ranaut ने Rhea Chakraborty-Mahesh Bhatt पर लगाए आरोप | वनइंडिया हिंदी
    घर के नजदीक देर रात चली गोली

    घर के नजदीक देर रात चली गोली

    कंगना रनौत ने शुक्रवार देर रात घर के पास में गोलियों की आवाज सुनने के बाद पुलिस से संपर्क किया और उन्हें अपने घर बुलाया। कंगना का मानना ​​है कि मुख्यमंत्री के बेटे के बारे में टिप्पणी करने के बाद उन्हें डराने का करने का प्रयास किया गया है। द टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए कंगना ने कहा, उन्होंने रात 11.30 बजे एक तेज आवाज सुनी और अपने गार्ड को इस मामले की जांच करने को कहा। जब पुलिस पहुंची तो जांच करने पर उन्हें शक हुआ कि किसी ने सेब के बाग से चमगादड़ों को भगाने के लिए बंदूक से फायरिंग की होगी।

    कमरे के सामने चली गोली

    कमरे के सामने चली गोली

    जब कंगना ने अगले दिन अपने पड़ोसियों से इसके बारे में पूछा तो उन्होंने पुलिस के शक से इनकार कर दिया। कंगना ने कहा कि वह गनशॉट और पटाखों की आवाज में फर्क जानती हैं। मैंने एक गोली की आवाज सुनी है और मुझे लगता है कि यह निश्चित रूप से एक गोली थी, बहुत ही स्पष्ट रूप से दो बार गोली चलाई गई। दोनों शॉट उनके बीच लगभग आठ सेकंड का गैप था। कंगना ने बताया कि गोली की आवाज उनके कमरे के ठीक सामने से आई थी, ऐसा लगा जैसे कोई दीवारों के पीछे है। वहां जंगल और पानी के कई श्रोत हैं।

    यह एक छोटी सी धमकी थी: कंगना

    यह एक छोटी सी धमकी थी: कंगना

    कंगना ने कहा, 'क्योंकि मैंने उन लोगों पर एक राजनीतिक टिप्पणी की है जो अपने गुंडागर्दी के लिए जाने जाते हैं। तो मुझे ऐसा लगता है कि यह मेरे लिए एक छोटी सी चिंताजनक कॉल हो सकती है। इस तरह की गतिविधि यहां पहले कभी नहीं हुई है। हम 5 लोग हैं यहां, वह मेरे साथ हैं और उन्होंने भी वह आवाज सुनी। वह आवाज पक्का पटाखों जैसी नहीं थी। इसलिए हमने पुलिस को बुलाया।' कंगना ने कहा, मुझे लगता है कि मेरे घर के पास कुछ स्थानीय लोगों को इस काम के लिए पैसे दिए गए होंगे, यहां सात-आठ हजार रुपए किसी को देना बड़ी बात नहीं है और उनसे कुछ भी कराया जा सकता है।

    यह एक संयोग नहीं हो सकता: कंगना

    यह एक संयोग नहीं हो सकता: कंगना

    कंगना ने आगे कहा, 'ऐसा उस समय हुआ है जब गोली चलने के ठीक एक दिन पहले मैंने मुख्यमंत्री के बेटे को लेकर एक बयान दिया था, मुझे नहीं लगता कि यह एक संयोग है। लोग मुझसे बोल रहे हैं कि वो मुंबई में मेरा जीना हराम कर देंगे। खैर, मुझे मुंबई में नहीं रहना है, वे यहां भी वही कर रहे हैं। क्या इस देश में खुली गुंडागर्दी है? इस तरह सुशांत भी डर गए होंगे, लेकिन मैं सवाल पूछना जारी रखूंगी।'

    कंगना ने एक दिन पहले कही थी ये बात

    कंगना ने एक दिन पहले कही थी ये बात

    बता दें कि शुक्रवार को कंगना ने अपनी जान को खतरा होने की ओर इशारा करते हुए कहा था, 'हर कोई उसका नाम जानता है, लेकिन किसी में भी उसका नाम उजागर करने की हिम्मत नहीं है। वह करण जौहर के सबसे अच्छे दोस्त और दुनिया के सबसे अच्छे सीएम का सबसे अच्छा बेटा है, जिसे प्यार से बेबी पेंग्विन कहा जाता है...अगर मैं मेरे घर में फांसी पर लटकी मिलूं तो ये मत समझना मैंने आत्महत्या की है।'

    यह भी पढ़ें: पुणे: मेयर का आरोप, हर महीने कोरोना वायरस से होने वाली 400-500 संदिग्ध मौतों का कोई हिसाब नहीं

    मदद बस एक कॉल दूर

    पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

    iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

    सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+