पुणे: मेयर का आरोप, हर महीने कोरोना वायरस से होने वाली 400-500 संदिग्ध मौतों का कोई हिसाब नहीं
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के आंकड़े तेजी से बढ़ रहे हैं, इस दौरान रिकवरी रेट बढ़ी है लेकिन फिर भी मरने वाले मरीजों की संख्या बहुत अधिक है। मालूम हो कि महाराष्ट्र देश में कोरोना से प्रभावित सबसे बड़ा राज्य है, यहां 3 लाख से अधिक संक्रमितों की पुष्टि हो चुकी है और 14 हजार से अधिक मौतें हो चुकी हैं। इस बीच पुणे के मेयर ने मुरलीधर मोहोल ने आरोप लगाया है कि शहर में संदिग्ध रूप से कोरोना के चलते हुए 400 से 500 मौतों का कोई हिसाब-किताब नहीं है।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आती नहीं दिखाई दे रही है इसी बीच महापौर ने मुरलीधर मोहोल के आरोपों के बाद से हड़कंप मच गया है। उन्होंने अपने बयान में कहा कि, मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के साथ गुरुवार को हुई बैठक में भी वह कोरोना संदिग्धों का मुद्दा उठा चुके हैं। महापौर ने शुक्रवार को कहा कि शहर के नीजि अस्पतालों और ससून जनरल अस्पताल में हर महीने होने वाली संदिग्ध 400 से 500 मौतों के काई हिसाब नहीं है। मोहोल ने आरोप लगाया है कि ससून जनरल अस्पताल में प्रतिदिन कम से कम 12 संदिग्ध मरीजों की मौत हो रही है।
मोहोल ने दावा किया है कि इन मौतों को कोई रिकॉर्ड नहीं रखा जा रहा है, ऐसा इसलिए क्योंकि ये मरीज या तो अस्पताल पहुंचते ही दम तोड़ देते हैं या फिर इन्हें मृत अवस्था में अस्पताल लाया जाता है। मुरलीधर मोहोल के मुताबिक गाइडलाइंस के चलते डॉक्टर मृतकों की जांच नहीं करते लेकिन जब उनके शव का एक्स-रे करते हैं तो उनमें कोरोना वायरस के लक्षण पाए जाते हैं। बता दें कि महापौर ने सीएम उद्धव ठाकरे से ऐसी मौतों पर रोक लगाने के लिए उचित कदम उठाने की मांग की है।
यह भी पढ़ें: कोविड अस्पताल में ऑक्सीजन सिलेंडर के ब्लास्ट होने से कोरोना संक्रमित की मौत, प्रशासन ने बताया अफवाह
-
Mumbai Bangalore Vande Bharat Sleeper: मुंबई से बेंगलुरु तक चलेगी स्लीपर वंदे भारत, कितना होगा किराया? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने में दाम घटे तो वहीं चांदी हुई 2124 रु सस्ती, क्या हैं मुंबई में ताजा भाव? -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ












Click it and Unblock the Notifications