बुलंदशहर हिंसा: ADG आनंद कुमार बोले- घटना की एसआईटी जांच के आदेश, 48 घंटे में आएगी रिपोर्ट
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में गोवंश मिलने के बाद भड़की हिंसा में एक इंस्पेक्टर समेत दो लोगों की मौत हो गई है। इस पूरे मामले पर यूपी के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर आनंद कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस कर सफाई दी है। एडीजी ने कहा कि हिंसा में हुई पथराव की चपेट में आने की वजह से एक पुलिस इंस्पेक्टर की मौत हो गई है। इसके अलावा सुमीत नाम के व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो गई है। एडीजी ने कहा कि गोली लगने के बाद सुमीत को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसने दम तोड़ दिया।

जांच के लिए एसआईटी गठित
एडीजी ने अपने बयान में कहा है कि यह हिंसा उस समय भड़की जब एक मैदान में गोवंश के अवशेष मिले जिसे ग्रामीणों ने एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में रखकर सड़क को जाम कर दिया। इसी बीच विरोध में हिंसा भड़क गई। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। जवाब में पुलिस ने लाठी चार्ज कर स्थिति को कंट्रोल में किया। एडीजी ने कहा कि घटना की एसआईटी जांच के आदेश दे दिए गए हैं। जिसकी रिपोर्ट 48 घंटे में देने का निर्देश दिया गया है। एडीजी ने कहा कि रिपोर्ट आन के बाद दोषियों को छोड़ा नहीं जाएगा उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
यह है पूरी घटना
यूपी के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर आनंद कुमार मीडिया से बात करते हुए बताया कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। उन्होंने कहा कि यह घटना सोमवार सुबह 11.30 से 12.30 के बीच की है। घटनाक्रम को लेकर कई तरह की बाते सामने आई हैं। गोकशी की सूचना मिलने के बाद पुलिस क्षेत्र में पहुंची हुई थी। इसी बीच कुछ नाराज ग्रामीण ट्रैक्टर ट्राली में जानवरों का मीट लेकर आ गए। देखते ही देखते हिंसा भड़क गई, पुलिस ने उनको समझाने का प्रयास किया।

5-6 पुलिसकर्मी जख्मी
यूपी के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर आनंद कुमार ने बताया कि इस झड़प ने डीएसपी समेत 5-6 पुलिकर्मी जख्मी भी हुए हैं। कुछ ग्रामीणों भी घायल हैं। उन्होंने लोगों से संयम बरतने की अपील करते हुए अफवाह न फैलाने को कहा है। एडीजी ने कहा कि इंस्पेक्टर सुबोध के सिर पर कोई भारी वस्तु आकर लगी, इसके बाद ज्यादा खून निकलने की वजह से उनकी मौत हो गई।












Click it and Unblock the Notifications