बुलंदशहर हिंसा: सुबोध कुमार के बेटे ने पिता की मौत पर कही ऐसी बात, राहुल गांधी बोले- देश को आप पर गर्व

बुलंदशहर। बुलंदशहर हिंसा में जान देने वाले इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह के 12वीं में पढ़ने वाले बेटे अभिषेक ने पिता की मौत पर जिस तरह से अमन और शान्ति की अपील की है, उसको लेकर देशभर में उनकी तारीफ हो रही है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने फेसबुक पर लिखा है, अभिषेक आपके पिता आप पर गर्व महसूस कर रहे होंगे। देश आप पर गर्व महसूस कर रहा है। सुबोध ने पिता की मौत पर बेहद संजीदगी दिखाते हुए कहा है कि आपस में लड़ना बंद करिए, इस तरह से खून-खराबा मत करिए।

हम खुद ही लड़ मरेंगे, को दुश्मन की क्या जरूरत

हम खुद ही लड़ मरेंगे, को दुश्मन की क्या जरूरत

सुबोध कुमार सिंह के बेटे अभिषेक सिंह ने हाल ही में 12वीं की परीक्षा दी है। पिता की मौत के बाद अभिषेक से जब मीडिया ने बात की तो उन्होंने किसी तरह की उत्तेजना नहीं दिखाई। अभिषेक ने कहा कि मेरे पिता मुझे अच्छा नागरिक बनाना चाहते थे। वो नहीं चाहते थे कि हम हिन्दू-मुसलमान के नाम पर लड़ें। धर्म के नाम पर समाज में हिंसा न फैलाए, आज हिंदू-मुस्लिम के झगड़े में मेरे पिता ने अपनी गंवाई, कल किसके पिता की जान जाएगी? अभिषेक ने सवाल किया कि अगर हम खुद ही लड़ेंगे तो किसी चीन और पाकिस्तान की क्या जरूरत है।

मुझे कहा था पढ़ाई पर ध्यान दो

मुझे कहा था पढ़ाई पर ध्यान दो

अभिषेक ने बताया कि हाल ही में जब पिता से उनकी फोन पर बात हुई तो उन्होंने मुझसे कहा कि पढ़ाई पर ध्यान लगाओ। उन्होंने उन सब्जेक्ट का जिक्र किया, जिसमें मेरे नंबर कम आए थे। उन्होंने कहा कि मुझे अपने कमजोर विषयों पर काम करने लिए कहा।

सुबोध कुमार के नाम पर सड़क

सुबोध कुमार के नाम पर सड़क

यूपी की योगी सरकार सरकार ने बुलंदशर हिंसा में शहीद हुए पुलिस इंस्पेक्टर के सम्मान में एटा में उनके गांव की ओर जाने वाली जैथारी-कुरावली रोड का नाम बदलकर श्री सुबोध कुमार सिंह शहीद मार्ग करने का फैसला किया है। इसके साथ-साथ शहीद सुबोध सिंह के नाम पर एक शैक्षिक संस्थान का नाम भी रखा जाएगा। इसके साथ-साथ सरकार ने और भी कई ऐलान किए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+