दिल्ली में बिल्डिंग हुई धराशायी, मलबे में दबे लोग , 2 साल के मासूम समेत 3 का रेस्क्यू
नई दिल्ली, 16 जून। दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में एक बिल्डिंग गिरने से कई लोग दब गए हैं। अब तक कुल चार लोगों का रेस्क्यू किया गया। जिनमें डेढ़ साल और 8 साल की दो लड़कियां और उनके पिता शामिल हैं। जबकि साढ़े तीन साल की एक बच्ची ने दम तोड़ दिया। घटना स्थल पर दमकल की 7 गाड़ियां पहुंची हैं।

हादसे के बाद रेस्क्यू किए गए दो बच्चे और उनके पिता में से दोनों बच्चे की मौत हो चुकी है। दमकल विभाग ने बताया कि इमारत ढहने के बाद मलबे से निकाले गए 3.5 साल के बच्चे ने दम तोड़ दिया। फिलहाल 1.5 साल और 8 साल की दो लड़कियों और उनके 52 वर्षीय पिता को बचाया गया है। जिन्हें इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया।
दिल्ली अग्निशमन विभाग ने बताया कि खन्ना मार्केट के पास पहाड़गंज इलाके और द विवेक होटल से आज रात 08 बजकर 40 मिनट पर मकान ढहने की सूचना मिली। सुरेश मलिक, संभागीय वार्डन-पहाड़गंज, नागरिक सुरक्षा ने बताया कि भवन के मलबे से अब तक एक तीन साल का बच्चा, दो लड़कियों और उनके पिता को बचाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications