Budget Session:लोकसभा और राज्यसभा कल तक के लिए स्थगित

नई दिल्ली। आज बजट सत्र के दूसरे चरण का 7वां दिन हैं। नीरव मोदी, पीएनबी घोटाला और आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने मुद्दे पर विपक्ष के हंगामे से संसद के दोनों सदन बीेते 6 कार्यवाहियों में नहीं चल सके हैं। आज लोकसभा में सातवें दिन कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा शुरू हो गया जिसके बाद सदन 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। 12 बजे कार्यवाही शुरू होने के बाद फिर हंगामा हुआ इसके बाद सदन को कल तक के लिए स्थगित कर दिया गया। इसके साथ ही राज्यसभा में 11.18 बजे कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। हालांकि दो बजे कार्रवाई शुरू होने के बाद फिर हंगामा शुरू हो गया जिसके चलते राज्यसभा कल तक के लिए स्थगित कर दी गई।

Budget Session: आज 7 वां दिन, SSC Exam पर पप्पू यादव ने दिया नोटिस

इससे पहले आज वाईएसआरसीपी सांसद वाईवी सुब्बा रेड्डी ने आंध्र प्रदेश के लिए 'विशेष श्रेणी की स्थिति' की मांग से लोकसभा में स्थगन का नोटिस दिया है। टीडीपी के सांसद अशोक गजपति राजू ने लोकसभा में आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्ज देने के लिए स्थगन प्रस्ताव नोटिस की दिया है।

दूसरी ओर टीडीपी सांसद वाईएस चौधरी ने आंध्रप्रदेश के लिए विशेष स्थिति पर राज्य सभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया। इसके साथ ही लोकधिकार पार्टी के नेता पप्पू यादव ने लोकसभा में एसएससी परीक्षा घोटाले में एडजॉर्नमेंट मोशन नोटिस दिया है। वहीं आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग पर संसद भवन में तेलुगू देशम पार्टी के सांसदों ने विरोध किया। इसके साथ ही आधार लिंकिंगके मुद्दे पर संसद भवन में टीएमसी सांसदों ने विरोध किया। संसद में कावेरी प्रबंधन बोर्ड के संविधान पर संसद परिसर में अन्नाद्रमुक सांसदों ने विरोध किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+