बजट सत्र का दूसरा चरण सोमवार से, कोविड पाबंदियों के साथ दोनों सदन साथ चलेंगे
नई दिल्ली, 12 मार्च: बजट सत्र का दूसरा चरण सोमवार, 14 मार्च से से शुरू हो रहा है। ये सत्र अप्रैल की आठ तारीख तक चलेगा। कोरोना से जुड़ी कई पाबंदिया सत्र के दौरान लागू रहेंगी लेकिन इस बार बीती दफा की तरह दोनों सदन अलग-अलग समय पर नहीं चलेंगे। इस सत्र में दोनों संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही दो पारी की बजाए एक ही पारी में 11 बजे से शुरू होगी। कोरोना के चलते बजट सत्र के पहले चरण में पहली पारी में राज्यसभा फिर दोपहर बाद लोकसभा की कार्यवाही चलती थी। इस चरण में दोनों सदनों में सामान्य कार्यवाही चलेगी।
Recommended Video

दोनों सदनों में एक साथ कार्यवाही भले ही चलेगी लेकिन कई तरह की कोरोना पाबंदियां इस बार भी लागू रहेंगी। संसद के दोनों सदनों में सांसदों के बैठने की व्यवस्था और विजिटर गैली में सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन इस बार भी करना होगा। प्रेस गैलरी में बैठने की सीमित क्षमता के चलचे साथ मीडियाकर्मियों पर प्रतिबंध पहले की तरह जारी रहेगी। दोनों सदनों की कार्यवाही देखने के लिए विजिटर एंट्री भी फिलहाल बंद रहेगी। संसद के दोनों सदनों के केवल मौजूदा सदस्य ही सेंट्रल हॉल में जा सकते हैं, पूर्व सांसदों और आगंतुकों के लिए ये सुविधा नहीं होगी।
राज्य सभा में वर्तमान में 237 सदस्यों की कुल संख्या है, जिसमें से चैंबर में 139 (+3) सांसद बैठेंगे जबकि 98 अन्य को एक निश्चित समय में गैलरी में बैठाया जाएगा। इसी तरह, लोकसभा में कुल 538 सदस्य हैं, जिनमें से 282, प्रधानमंत्री सहित, कक्ष में बैठ सकते हैं, जबकि शेष 258 एक निश्चित समय में दीर्घाओं में बैठेंगे।
इस सत्र में ये बिल हो सकते हैं पेश
सत्र के दूसरे चरण में सरकार की ओर से जिन विधेयकों को सूचीबद्ध किया है उनमें पेंशन निधि नियामक एवं विकास प्राधिकरण (संशोधन) विधेयक, राष्ट्रीय वित्त पोषण अवसंरचना और विकास बैंक विधेयक, विद्युत (संशोधन) विधेयक, क्रिप्टो करेंसी एवं आधिकारिक डिजिटल मुद्रा नियमन विधेयक शामिल हैं।
29 जनवरी को शुरू हुआ था सत्र
बजट सत्र का पहला चरण 29 जनवरी को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करने के साथ शुरू हुआ था। इसके बाद केंद्रीय बजट एक फरवरी को निर्मला सीतारमण की ओर से पेश किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications