बजट सत्र: दिल्ली हिंसा पर होली के बाद चर्चा करेगी सरकार, विपक्ष ने कहा तुरंत हो बात
नई दिल्ली। संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण सोमवार से शुरू हो गया है। आज इसका दूसरा दिन है। चरण के पहले दिन संसद के दोनों सदन में भारी हंगामा देखने को मिला। दिल्ली हिंसा को लेकर विपक्षी पार्टियों ने ना केवल संसद परिसर में बल्कि लोकसभा और राज्यसभा में भी हंगामा किया। जहां टीएमसी ने आंखों पर पट्टी बांधकर और मुंह पर उंगली रखकर विरोध दर्ज करवाया, वहीं कांग्रेस ने हाथों में पोस्टर लेकर गृहमंत्री अमित शाह से इस्तीफा देने को कहा। वहीं दूसरे दिन भी दिल्ली हिंसा को लेकर हंगामा जारी है।

LIVE Feed
लोकसभा में विपक्ष काफी हंगामा कर रहा है। विपक्ष का कहना है कि दिल्ली हिंसा मामले पर तुरंत चर्चा होनी चाहिए।
Lok Sabha adjourned amid ruckus in the House over Opposition's demand for an immediate discussion on the issue of Delhi violence https://t.co/Q8CIdQwENT
— ANI (@ANI) March 3, 2020
लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने कहा, विपक्षी पार्टियों को ये स्पष्ट करना होगा कि सदन में प्लेकार्ड लेकर आया जा सकता है या नहीं। उन सांसदों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा जाएगी, जो सदन की वेल तक आएंगे। फिर चाहे वो किसी पार्टी के हों। साथ ही उन्हें पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया जाएगा।













Click it and Unblock the Notifications