Budget Session Live: पीएनबी स्कैम पर हंगामा, कल तक के लिए लोकसभा और राज्यसभा स्थगित
Recommended Video

नई दिल्ली। आज से संसद में बजट सत्र के दूसरे चरण की शुरुआत हुई है। इस दौरान विपक्ष मोदी सरकार को पंजाब नेशनल बैंक में हुए घोटाले, नीरव मोदी के विदेश भागने, राफेल डील जैसे मुद्दों को लेकर घेरने की जोरदार तैयारी में है। पीएनबी घोटाले पर विपक्ष के हंगामे के चलते लोकसभा को कल तक के लिए स्थगित कर दिया गया। इसके साथ ही राज्यसभा भी 2 बजे के करीब दोबारा शुरू होने के बाद फिर पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गई। राज्यसभा में पीएनबी के मामले पर हंगामा हो रहा था। बता दें कि आंध्र प्रदेश के लिए 'विशेष श्रेणी' मांगने के लिए संसद भवन में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने तेलुगु देशम पार्टी के सांसदों ने विरोध प्रदर्शन किया। इतना ही नहीं पार्टी सांसद शिव प्रसाद ने इस दौरान भगवान कृष्ण की वेशभूषा में थे। वो सदन के बाहर बांसुरी बजा रहे थे। वहीं आंध्र प्रदेश को विशेष दर्जा दिए जाने की मांग पर लोकसभा और राज्य सभा में खासा हंगामा हुआ। जिसके बाद लोकसभा को 12 बजे तक के लिए और राज्यसभा को 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। इससे पहले राज्यसभा की कार्रवाई इसी मसले पर बाधित हुई थी तो 11.20 तक स्थगित की गई थी।

वहीं तृणमूल कांग्रेस के सांसद पीएनबी घोटाले के खिलाफ सदन के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे। इसके साथ ही संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह सहित तमाम मंत्री सहित सांसदों ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया। जिस तरह से पूर्वोत्तर के तीन राज्य त्रिपुरा, नागालैंड और मेघालय में भाजपा और उसके सहयोगी दलों की सरकार बनी है उसके बाद पार्टी में खुशी की लहर है।
बता दें कि लोकसभा में 28 में से 21 बिल पेंडिंग हैं, ऐसे में सरकार के पास इन बिलों को पास कराना बड़ी चुनौती है। साथ ही 7 बिल स्थायी समितियों व संयुक्त समितियों के पास लंबित है। वहीं राज्यसभा में कुल 39 बिल है, जिसे पास कराना सरकार की प्राथमिकता में शामिल है।












Click it and Unblock the Notifications