अधीर रंजन चौधरी ने संसद में उठाया किसानों का मुद्दा, सरकार से मांगा इस सवाल का जवाब

नई दिल्ली, 10 फरवरी: लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने किसानों के मुद्दे पर संसद में सरकार को घेरा है। कांग्रेस सांसद ने लोकसभा में किसानों की लगातार खराब होती आर्थिक स्थिति को लेकर चिंता जतात हुए कहा कि सरकार के इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। नेशनल सर्वे रिपोर्ट का हवाला देते हुए चौधरी ने कहा कि किसान बुरी तरह से कर्ज में दबा है और लागत बढ़ने से उसकी हालत और बिगड़ती ही जा रही है।

अधीर रंजन चौधरी ने

अधीर रंजन चौधरी ने कहा, सितंबर 2021 में आई नेशनल सर्वे रिपोर्ट कहती है कि किसानों की औसत आय मात्र 27 रुपए प्रति दिन है। वहीं एक किसान के ऊपर औसत कर्ज 74,000 रुपए है। इस आंकड़े से किसान की हालत समझी जा सकती है। उस पर और ज्यादा मार इसलिए पड़ रही है क्योंकि प्रति हेक्टेयर खेती में लागत 25,000 रुपए प्रति साल की वृद्धि हुई है। चौधरी ने कहा कि क्या इस पर केंद्र सरकार के पास कोई जवाब है?

एक दिन पहले आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान ने भी लोकसभा में किसानों का मुद्दा उठाया था। मान ने किसान आंदोलन में जान गंवाने वाल किसानों को मुआवजे ना दिए जाने को लेकर सरकार से सवाल किया। उन्होंने कहा कि आंदोलन के दौरान जिन किसानों की मौत हुई है, उनके परिवारों को सरकार की तरफ से कोई मुआवजा नहीं दिया गया है। सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए, अगर उन परिवारों को मुआवजा मिल जाएगा तो वो कम से कम ठीक से रोटी खा सकेंगे।

बता दें कि विपक्ष बीते काफी दिन से सरकार को किसान और खेती के मसले पर घेर रहा है। बीते साल किसान आंदोलन को लेकर विपक्ष सरकार पर हमलावर रहा था। कृषि कानूनों की वापसी से आंदोलन खत्म हो गया है लेकिन कई वादों को सरकार ने पूरा नहीं किया गया है। जिस पर विपक्ष की ओर से लगातार आवाज उठाई जाती रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+