Budget 2025: 'हर कोई आपकी तारीफ कर रहा’, बजट के बाद वित्त मंत्री के पास जाकर क्या बोले पीएम मोदी?

Budget 2025: आज केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में बजट 2025 पेश करते हुए कई बड़े ऐलान किए। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। बजट में सबसे बड़ा ऐलान आयकर को लेकर हुआ। जिसमें मिडिल क्लास को बड़ी राहत देते हुए 12 लाख तक की सालाना आय पर कोई टैक्स नहीं देने की घोषणा की गई। इसके अलावा किसानों, महिलाओं और युवाओं के लिए भी कई योजनाएं और घोषणाएं की गईं। इस बार वित्त मंत्री ने 1 घंटे 15 मिनट का बजट भाषण दिया है। बजट पेश करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की जमकर तारीफ की।

Budget 2025

बहुत अच्छा बजट है: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वित्त मंत्री को बधाई देते हुए कहा कि हर कोई आपकी तारीफ कर रहा है, यह बजट बहुत अच्छा है। बता दें कि बजट पेश होने के बाद पीएम मोदी खुद वित्त मंत्री की बेंच पर गए और उनका आभार व्यक्त किया। पीएम मोदी ने वित्त मंत्री की मोदी 3.0 सरकार का पहला पूर्ण बजट पेश करने पर सहारना की। बता दें कि बजट से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह आम जनता का बजट है। यह बजट गरीब, किसान, महिलाओं और युवाओं के लिए विशेष रूप से लाभकारी है।

यह बजट मोदी सरकार के दृष्टिकोण का ब्लूप्रिंट: गृह मंत्री

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी सोशल मीडिया पर इस बजट को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह बजट मोदी सरकार के दृष्टिकोण का ब्लूप्रिंट है, जो एक समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा किसान, गरीब, मध्यम वर्ग, महिला और बच्चों की शिक्षा, पोषण व स्वास्थ्य से लेकर Start Up, Innovation और Investment तक, हर क्षेत्र को समाहित करता यह बजट मोदी जी के आत्मनिर्भर भारत का रोडमैप है। इस सर्वसमावेशी और दूरदर्शी बजट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी को बधाई देता हूं।

बजट 2025 की बड़ी घोषणाएं

  • आयकर में छूट: 12 लाख तक आय पर अब कोई टैक्स नहीं लगेगा।
  • पीएम धन धान्य कृषि योजना: यह एक विकासशील कृषि-जिला कार्यक्रम है, जो 100 जिलों को कवर करेगा।
  • राष्ट्रीय मिशन: उच्च उपज वाले बीजों के लिए एक राष्ट्रीय मिशन की शुरुआत की जाएगी।
  • मखाना बोर्ड: बिहार में किसानों के लिए मखाना बोर्ड का गठन होगा।
  • आईआईटी में सीटों की बढ़ोतरी: आईआईटी में 6,500 सीटें बढ़ाई जाएंगी।
  • मेडिकल कॉलेजों में सीटों की बढ़ोतरी: मेडिकल कॉलेजों में 10,000 सीटें बढ़ाई जाएंगी।
  • आईआईटी पटना में हॉस्टल विस्तार: आईआईटी पटना में हॉस्टल का विस्तार किया जाएगा।
  • कैंसर दवाओं की सस्ती कीमतें: कैंसर की दवाएं सस्ती की जाएंगी।
  • मेडिकल टूरिज्म को बढ़ावा: मेडिकल टूरिज्म को बढ़ावा दिया जाएगा।
  • LED और LCD की कीमतों में कमी: LED और LCD के दाम घटेंगे।
  • EV और मोबाइल बैट्री की सस्ती कीमतें: EV और मोबाइल की बैट्री सस्ती होगी।
  • महिलाओं और एससी/एसटी के लिए नई योजनाएं: पहली बार उद्यम करने वाली 5 लाख महिलाओं और एससी/एसटी के लिए नई योजना "पोषण 2.0" की घोषणा की गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+