Budget 2025: केंद्रीय बजट में मोदी सरकार इन 3 राज्यों पर कर सकती है पैसों की बारिश,खोल सकती है खजाना

Budget 2025: अगले वित्त वर्ष के लिए केंद्रीय बजट पेश होने में अब कुछ ही घंटे बाकी रह गए हैं। हर बार की तरह इस बार भी आम बजट को लेकर सभी राज्यों की अपनी-अपनी उम्मीदें हैं। लेकिन, देश की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों और आने वाले चुनावों को देखते हुए अनुमान लगाए जा रहे हैं कि कम से कम तीन राज्यों को सरकार दिल खोलकर पैसे आवंटित कर सकती है।

2024 के लोकसभा चुनावों में जब बीजेपी की अगुवाई में लगातार तीसरी बार केंद्र में एनडीए की सरकार बनी थी, तब केंद्र में बदले राजनीतिक समीकरण की वजह से बिहार और आंध्र प्रदेश को काफी फायदा मिला था। ऐसे में इस बार भी मोदी सरकार कुछ राज्यों पर ज्यादा मेहरबानी दिखा सकती है।

budget 2025

Budget 2025 for Bihar: बिहार में इसी साल चुनाव, बजट में राज्य के लिए बड़ी घोषणाओं की संभावना

पिछले साल जुलाई में पेश केंद्रीय बजट में मोदी सरकार ने बिहार के लिए केंद्र का खजाना खोल दिया था। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बिहार में विभिन्न विकास परियोजनाओं के लिए लगभग 58,900 करोड़ रुपए के बजटीय समर्थन की घोषणा की थी।

बिहार में इसी साल अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा के चुनाव होने हैं। ऐसे में आने वाले बजट में बिहार के लिए कुछ न कुछ जरूर कुछ बड़ा होने की संभावना है। वैसे भी बिहार सरकार की ओर से पहले ही विकास परियोजनाओं के नाम पर वित्त मंत्री को फंड आवंटन के लिए 32 पेज का एक ज्ञापन सौंपा जा चुका है।

इसमें उत्तर बिहार में बाढ़ की समस्या से निदान के लिए नेपाल के साथ तालमेल में ऊंचे बांध बनवाए जाने की मांग शामिल है। इसके अलावा राज्यों में पुलों के निर्माण के लिए भी फंड की मांग हो रही है। बिहार की लंबी मांगों की सूची में ये कुछ गिनती के डिमांड हैं।

Budget 2025 for West Bengal: पश्चिम बंगाल के लिए भी हो सकती है बजट में बड़ी घोषणाएं

अगले साल की शुरुआत में पश्चिम बंगाल में भी विधानसभा चुनाव होने हैं, जो बीजेपी के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण राज्य है। माना जा रहा है कि इस बार के बजट में बंगाल के लिए भी बड़ी घोषणाएं हो सकती हैं।

पिछले बजट में भी पूर्वी राज्यों के लिए 'पूर्वोदय: विकास भी विरासत भी' के नाम से विकसित भारत के लक्ष्य के साथ योजना शुरू की गई थी, जिसमें बिहार, झारखंड,ओडिशा और आंध्र प्रदेश समेत पश्चिम बंगाल का भी नाम था। इसमें अमृतसर कोलकाता इंडस्ट्रीयल कॉरिडोर के विकास की भी घोषणा हुई थी, जिसमें गया (बिहार) में इंडस्ट्रीयल नोड विकसित होना था।

Budget 2025 for Tamil Nadu: तमिलनाडु के लिए भी लकी ड्रॉ खुलने की संभावना

बीजेपी दक्षिण भारत के जिन राज्यों में अपना जनाधार बढ़ाने के लिए लंबे समय से कोशिश कर रही है, उसमें तमिलनाडु भी शामिल है। वह जयललिता की एआईएडीएमके साथ वहां सरकार की समर्थक पार्टी के रूप में भी रह चुकी है। लेकिन, पूर्व आईपीएस और तमिलनाडु बीजेपी के अध्यक्ष के अन्नामलाई ने लोकसभा चुनावों से पहले यह गठबंधन टूट जाने दिया था।

लेकिन, अब अन्नामलाई का टोन बदल चुका है। 2026 के शुरू में बंगाल के साथ तमिलनाडु विधानसभा के चुनाव भी होने हैं, जहां डीएमके सत्ता में है और फिर से बीजेपी-एआईएडीएमके गठबंधन की अटकलें लग रही हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि केंद्र सरकार तमिलनाडु का भी इस बजट में खास ध्यान रख सकती है।

तमिलनाडु की ओर से जिन परियोजनाओं के लिए केंद्रीय सहायता की मांग होती रही है, उसमें चेन्नई मेट्रो रेल प्रोजेक्ट-2 के लिए फंड भी शामिल है। इनके अलावा प्रस्तावित तांबरम-चेंगलपट्टू एलिवेटेड एक्सप्रेसवे कॉरिडोर को भी गति देने की मांग हो रही है।

वहीं कोयंबटूर और मदुरै मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के साथ-साथ तमिलनाडु से जुड़ी रेल परियोजनाओं के लिए भी मोटे आवंटनों की मांग शामिल है। हो सकता है कि इन परियोजनाओं पर इस बार मोदी सरकार बजट में ज्यादा मेहरबानी दिखाए।

इन तीन राज्यों के साथ ही केरल और आंध्र प्रदेश जैसे दक्षिण भारतीय राज्यों के लिए भी खास घोषणाओं की संभावना है। केरल में भी अगले साल चुनाव होने हैं और आंध्र प्रदेश में बीजेपी की सहयोगी टीडीपी की सरकार है,जिसका समर्थन मोदी सरकार के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+