Budget 2025: केंद्रीय बजट के 5 बड़े प्रस्ताव, हर भारतीय परिवार से है वास्ता
Budget 2025: आम बजट 2025-2026 में यूं तो वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सभी क्षेत्रों को जगह देने की कोशिश की है, लेकिन कुछ सेक्टर के लिए बड़ी बातें कही गई हैं और यह वैसे क्षेत्र हैं, जिनका लगभग हर आम भारतीय परिवारों से गहरा नाता रहने वाला है।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का शनिवार को आठवां बजट भाषण था, जिसमें मिडिल क्लास को आयकर में बड़ी छूट देकर उन्होंने बहुत बड़ी रियायत दी है और उसी की चर्चा ज्यादा हो रही है। लेकिन,इसके अलावा भी कई सेक्टर हैं, जिसके लिए बजट में महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखे गए हैं।

Budget 2025: 1) विकसित भारत के लक्ष्य पर फोकस
इस बार के बजट के माध्यम से केंद्र सरकार ने विकसित भारत के अपने लक्ष्य को आगे बढ़ाने वाले प्रस्ताव रखे हैं। इसमें शून्य गरीबी, 100 फीसद गुणवत्तापूर्ण स्कूली शिक्षा, बेहतरीन, किफायती और व्यापक स्वास्थ्य सेवाओं पर जोर दिया गया है।
इसके साथ ही औचित्यपूर्ण रोजगार के लिए 100 फीसद कुशल श्रम का लक्ष्य रखा गया है। केंद्र सरकार का इरादा है कि 70 फीसद महिलाएं आर्थिक गतिविधियों का हिस्सा बनें। इसके अलावा भारतीय किसानों को 'विश्व की खाद्य टोकरी' बनाने का भी मोदी सरकार ने लक्ष्य रखा है और उसी के हिसाब से घोषणाएं की गई हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की पूरा बजट भाषण इस आर्टिकल के अंत में उपलब्ध है।
Budget 2025: 2) ग्रामीण अर्थव्यवस्था को पंख देने के लिए बहुत बड़ी पहल
इस बजट में इंडिया पोस्ट की सहायता से देश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाई देने की पहल की गई है। बजट में इंडिया पोस्ट को सबसे बड़े पब्लिक लॉजिस्टिक संगठन में बदलने की पहल गई है।
सरकार को उम्मीद है कि इससे विश्वकर्माओं, नए उद्यमियों, महिलाओं, स्वयं सहायता समूहों, एमएसएमई और बड़े व्यापार संगठनों की बढ़ती जरूरतें पूरी हो सकेंगी। इंडिया पोस्ट के पास देश भर में 1.5 लाख ग्रामीण पोस्ट ऑफिस हैं और इसके पास 2.4 लाख डाक सेवकों का भी बहुत विशाल नेटवर्क है।
Budget 2025:3) UDAN योजना के तहत 120 नए डेस्टिनेशन जोड़े जाएंगे
बजट में एक मॉडिफाइड उड़ान स्कीम (Modified UDAN scheme )लॉन्च करने की घोषणा की गई है। इसके तहत रीजनल कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए 120 नए डेस्टिनेशन जोड़ने का लक्ष्य है और अगले 10 वर्षों में इसके माध्यम से 4 करोड़ यात्रियों को हवाई यात्रा की सुविधा देना है।
इस योजना में हेलीपैड, पहाड़ी इलाकों में छोटे एयरपोर्ट और अकांक्षी और उत्तर पूर्वी भारत के जिलों को बड़ी सहायता मिलने की संभावना है।
उड़ान योजना ने अबतक 1.5 करोड़ मध्यम वर्ग के लोगों को हवाई यात्रा के लिए सक्षम बनाया है। अभी इसके तहत 88 एयरपोर्ट कार्यरत हैं और 619 हवाई मार्गों के लिए यह संचालित हो रहा है।
Budget 2025: 4) राज्यों की साझेदारी में 50 टॉप पर्यटन स्थल विकसित करने का प्रस्ताव
इस बजट में देश में 50 टॉप पर्यटक स्थलों को विकसित करने का भी प्रस्ताव रखा गया है। इससे देश की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलने की संभावना है और रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। यह पर्यटन स्थल केंद्र और राज्यों के बीच साझीदारी में विकसित किए जाएंगे, जिसमें प्रमुख बुनियादी ढांचे के विकास के लिए जमीन उपलब्ध करवाने की जिम्मेदारी राज्य सरकारों की होगी। बुनियादी ढांचे के विकास में होटलों के निर्माण भी शामिल होंगे।
Budget 2025: 36 जीवन रक्षक दवाओं को कस्टम ड्यूटी से मुक्त
इस बजट में कैंसर और अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों को राहत देने के लिए 36 जीवन-रक्षक दवा को बेसिक कस्टम ड्यूटी (BCD) से पूरी तरह मुक्त रकने का प्रस्ताव रखा गया है। इनके अलावा 6 अन्य जीवन-रक्षक दवा को भी मात्र 5% कस्टम ड्यूटी के दायरे में लाने का प्रस्ताव है। इन दवाओं के निर्माण के लिए मंगवाई जाने वाली दवा को भी इन्हीं प्रस्तावों के तहत रखा गया है।
पूरा बजट यहां देखें-
Download











Click it and Unblock the Notifications