Budget 2024: मोबाइल रिचार्ज प्लान हो सकता है महंगा? टेलिकॉम सेक्टर को लेकर बजट में क्या है?
Budget 2024: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2024-25 के लिए केंद्रीय बजट पेश किया, जिसमें हर क्षेत्र के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गईं। बजट में एक घोषणा मोबाइल यूजर के लिए चिंताजनक हो सकती है और इससे देश में मोबाइल टैरिफ में और बढ़ोतरी हो सकती है। यानी मोबाइल रिचार्ज प्लान महंगा हो सकता है।
केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने टेलीकॉम उपकरणों पर प्रिंटेड सर्किट बोर्ड असेंबली (PCBA) के शुल्क में बढ़ोतरी की घोषणा की। इस घोषणा का सीधा असर मोबाइल यूजर पर पड़ेगा। इससे मोबाइल रिचार्ज प्लान्स पर इनडायरेक्ट प्रभाव पड़ सकता है और रिचार्ज प्लान्स की कीमत में बढ़ोत्तरी हो सकती है।

ये भी पढ़ें- Railway Budget 2024: कहां गायब हो गई रेल! सीतारमण ने भारतीय रेलवे पर क्या इस बजट में कोई घोषणा ही नहीं की?
जुलाई की शुरुआत में देश की टॉप तीन टेलीकॉम कंपनियों, रिलायंस जियो, एयरटेल और वीआई ने अपने रिचार्ज प्लान की कीमतों में बढ़ोतरी की थी। अब टेलीकॉम इक्विपमेंट के लिए PCBA पर ड्यूटी में और बढ़ोतरी के साथ, ये कंपनियां अपने प्लान की कीमतों में और बढ़ोतरी कर सकती हैं।
5G पर भी बढ़ेगा असर
दूरसंचार उपकरणों की बढ़ी हुई लागत भी 5G रोलआउट की प्रगति में बाधा बन सकती है। कीमतों में उछाल के कारण दूरसंचार कंपनियों को परिचालन लागत में बढ़ोतरी का सामना करना पड़ेगा, जिससे संभावित रूप से ग्राहकों के लिए रिचार्ज प्लान की कीमतें एक बार फिर बढ़ सकती हैं। इस ड्यूटीज में 10 से 15 प्रतिशत तक बढ़ोत्तरी होने वाली है।
ये भी पढ़ें- Aam Budget 2024: एजुकेशन लोन के लिए बड़ा ऐलान, उच्च शिक्षा के लिए सबसे कम ब्याज पर मिलेगा 10 लाख का लोन
ऐसा होने पर टेलीकॉम इक्विपमेंट पर असर होने वाला है। इससे कई इक्विपमेंट की कीमत में बढ़ोत्तरी हो सकती है। इससे रिचार्ज प्लान ही नहीं कई अन्य योजनाओं पर भी असर पड़ सकता है।
इसके अलावा, सरकार लिथियम, कॉपर और कोबाल्ट को सीमा शुल्क (कस्टम ड्यूटी) से छूट देने की योजना बना रही है, क्योंकि ये खनिज कई उच्च तकनीक उद्योगों के लिए जरूरी हैं। इसके अलावा 25 अहम खनिजों पर सीमा शुल्क या तो समाप्त कर दिया जाएगा या कम कर दिया जाएगा, जिससे इन संसाधनों पर आधारित निर्भर उद्योगों को लाभ होगा।












Click it and Unblock the Notifications