Railway Budget 2024: कहां गायब हो गई रेल! सीतारमण ने भारतीय रेलवे पर क्या इस बजट में कोई घोषणा ही नहीं की?
RAILWAY BUDGET 2024: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट पेश किया है। इस बजट में रेलवे बजट के लिए कुछ खास ऐलान नहीं किया गया है। सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि ट्रेनों की बढ़ती दुर्घटनाओं के बीच रेलवे के लिए सरकार से कुछ खास उम्मीद थी लेकिन रेलवे बजट निराशा हुई है।
असल में इस बजट में निर्मला सीतारमण ने भारतीय रेलवे बजट का कोई जिक्र ही नहीं किया है। भारतीय रेलवे बजट पर कोई घोषणा नहीं की गई है। रिपोर्ट के मुताबिक जिसकी वजह से रेलवे स्टॉक में भी भारी गिरावट देखी गई है।

ये बात काफी चौंकाने वाली है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण 2024-25 में भारतीय रेलवे के लिए किसी भी नई योजना की कोई पहल या घोषणा नहीं की है। ऐसी उम्मीद की जा रही है कि अंतरिम बजट में रेलवे बजट के लिए जो आवंटन किया गटा था, वह बिना किसी बदलाव के वही आगे बढ़ाया जाएगा।
इस बजट में लोगों को उम्मीद थी कि वंदे भारत, वंदे मेट्रो जैसी नई ट्रेनों और मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन और नमो भारत पहलों की प्रगति के बारे में घोषणाएं की जाएंगी।
अंतरिम बजट 2024 में रेलवे के लिए क्या घोषणा की गई थी?
भारतीय रेलवे को केंद्रीय बजट 2023-2024 में 2.40 लाख करोड़ रुपये दिए गए थे। वहीं अंतरिम बजट 2024-2025 में 2.52 लाख करोड़ रुपये मिले थे। अंतरिम बजट में रेल सिक्योरिटी, नए कोच, ट्रेन और कॉरिडोर जैसी प्रमुख प्राथमिकताओं पर जोर दिया गया था।
रेलवे बजट से उम्मीद की जा रही थी कि कर्मचारियों की पेंशन में किसी तरह की बढ़ोतरी होगी। वहीं बुजुर्गों के रेलवे टिकट का किराया भी कम किया जाएगा लेकिन ऐसी घोषणा नहीं की गई है।
22 जुलाई को आर्थिक सर्वेक्षण में भारतीय रेलवे की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला गया, जिसमें आगामी मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन, वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें, अन्य चीजें शामिल थीं।












Click it and Unblock the Notifications