Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Budget 2024: देश के सैन्य बजट में हुआ इजाफा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी यह प्रतिक्रिया

Defence Budget 2024: आम बजट 2024 में रक्षा मंत्रालय के लिए भी काफी कुछ है। इस बजट में चीन और पाकिस्तान की तरफ से खतरे को देखते सैन्य बजट में इस बार भी अच्छी बढ़ोतरी की गई है। इससे रक्षा मंत्री राजनाथ बेहद खुश हैं। उन्होंने रक्षा बजट पर सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पर लिखा कि जहां तक ​​रक्षा मंत्रालय को आवंटन का सवाल है, मैं 6,21,940.85 करोड़ रुपये का उच्चतम आवंटन देने के लिए वित्त मंत्री को धन्यवाद देता हूं, जो वित्त वर्ष 2024 -25 के लिए भारत सरकार के कुल बजट का 12.9% है। 1,72,000 करोड़ रुपये का पूंजीगत परिव्यय सशस्त्र बलों की क्षमताओं को और मजबूत करेगा।

rajnath

राजनाथ सिंह ने बजट पर आगे लिखा कि घरेलू पूंजी खरीद के लिए 1,05,518.43 करोड़ रुपये निर्धारित करने से आत्माभारत को और अधिक प्रोत्साहन मिलेगा। मुझे खुशी है कि सीमा सड़कों को 30 प्रतिशत दिया गया है। पूंजीगत मद के तहत पिछले बजट की तुलना में आवंटन में फीसदी की वृद्धि हुई है। बीआरओ को 6,500 करोड़ रुपये का यह आवंटन हमारे सीमा बुनियादी ढांचे को और गति देगा।

ज्ञात हो कि पहले ही इस बात का अनुमान लगाया जा रहा था कि भारत अपने सैन्य बजट में इज़ाफ़ा करेगा। इस समय भारतीय सेना अपने हथियारों को अपग्रेड करने में जुटी है। इसके लिए रूस से एस-400 एंटी मिसाइल सिस्टम की डील हुआ है। इस सिस्टम की आपूर्ति भी आरंभ हो गई है। इसी प्रकार रॉफेल लड़ाकू विमान के बाद भारत फ्रांस से परमाणु पनडुब्बी खरीद रहा है। यही नहीं भारत खुद तेजस जैसे देसी फाइटर जेट बना रहा है। सेना के आधुनिकीकरण से जुड़े इन अभियान के लिए बड़े पैमाने पर पैसे की जरूरत है, लिहाजा ऐसे में वित्त मंत्री इस बजट में रक्षा क्षेत्र के लिए आवंटन पांच % की बढ़ोतरी की है।

बजट में रक्षा मंत्रालय को इस बार सिविल खर्च के लिए 25,963.18 करोड़ दिए गए हैं। रक्षा सेवा के लिए 2,82,772.6 करोड़ का प्रावधान है। इस बजट में रक्षा क्षेत्र में पूंजीगत व्यय के लिए 1,72,000 करोड़ और पेंशन के लिए 1,41,205 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इस तरह कुल रक्षा बजट बढ़कर 6,21,940 करोड़ रुपये का पहुँच गया है, जो कि यह राशि पिछली बार की तुलना में लगभग 28 हजार करोड़ रुपये ज्यादा है।

यह भी पढ़ें Aam Budget 2024: टीएमसी ने बताया कुर्सी बचाओं बजट, जानिए राबड़ी पप्पू यादव की भी प्रतिक्रिया

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+