Aam Budget 2024: टीएमसी ने बताया कुर्सी बचाओं बजट, जानिए राबड़ी पप्पू यादव की भी प्रतिक्रिया
Budget 2024: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश के नाम अपना सातवां बजट पेश किया है। आम बजट 2024 का पेश होने के बाद तमाम सियासी दलों की प्रतिक्रिया आ रही है। आइये जानते है कि टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी, आरजेडी नेता राबड़ी देवी और निर्दलीय विधायक पप्पू यादव की नजर में बजट कैसा है।
टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने केंद्रीय बजट पर कहा कि यह देश का बजट नहीं है, इसमें बंगाल के लिए कुछ नहीं हैं, बिहार और आंध्रप्रदेश को अधिक मिला है, क्योंकि यह एनडीए सहयोगी नीतीश कुमार और चद्रबाबू नायडू के सहयोगी अपने साथ रखने के लिए पेश किया गया है। यह 'कुर्सी बचाओ' बजट है।

बिहार के दिग्गज नेता और निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने बजट पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि वे 4 करोड़ नौकरियां देंगे, पिछले 10 वर्षों में आपने कितनी नौकरियां दीं? बिहार से पलायन के मुद्दे पर क्या किया? नीतीश कुमार किंगमेकर हैं, किंतु आपको विशेष पैकेज नहीं मिला। अब आप कह रहे हैं कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं बल्कि पैकेज दीजिए, आप क्यों भीख मांग रहे हैं?
पप्पू यादव ने आगे कहा कि विशेष राज्य के दर्जे की बात करें, किसी केंद्रीय विश्वविद्यालय की घोषणा नहीं की गई है। उन्होंने पूर्व सीएम जीतनराम मांझी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि आपको समर्थन वापस लेने की जरूरत नहीं है, बस कैबिनेट छोड़ दें, उन्होंने साथ में जोड़ा मुझे लगता है कि नीतीश कुमार एक गंभीर व्यक्ति हैं।
बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी की वरिष्ठ नेत्री राबड़ी देवी ने बजट पर कहा कि जो बिहार को मिला है उससे कोई विकास नहीं होगा झुनझुना है। राबड़ी देवी ने आगे कहा कि बिहार में हत्या-लूट और डकैती हो रही है, लेकिन सरकार चुपचाप देख रही है। बजट बाढ़ राहत के कुछ नहीं है, महंगाई से राहत दिलाने कोई प्रावधान नहीं है। किसानों के लिए किसी प्रकार का प्रावधान नहीं हैं, उन्हें बिजली नहीं मिल रही है।












Click it and Unblock the Notifications