Budget 2024: बजट में आंध्र प्रदेश के लिए खोला गया खजाना, चंद्रबाबू नायडू ने पीएम मोदी का किया धन्यवाद

Budget 2024: केंद्र सरकार ने आम बजट 2024-25 में बिहार और आंध्र प्रदेश के लिए अपना खजाना खोल दिया है। बजट से दोनों ही राज्यों की सत्ताधारी पार्टी जेडीयू और टीडीपी उत्साहित हैं। आंध्र प्रदेश के लिए की गई घोषणाओं पर चंद्रबाबू नायडू और .बिहार के लिए की गई घोषणा का जेडीयू ने पीएम मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया है।

आंध्र प्रदेश के लिए बजट में किये गए प्रावधान को मुख्यमंत्री और तेलुगु देशम पार्टी के प्रमुख चंद्रबाबू नायडू ने राज्य की "जरूरतों को पहचानने" और नई राजधानी अमरावती समेत राज्य में कई विकासों के लिए धन आवंटित करने के लिए केंद्र को धन्यवाद दिया है।

budget 2024

सीएम चंद्रबाबू नायडू ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि आंध्र प्रदेश के लोगों की ओर से, मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और केंद्रीय वित्त मंत्री, को हमारे राज्य की आवश्यकताओं को पहचानने के लिए धन्यवाद देता हूं। नायडू ने आगे लिखा कि वित्त वर्ष 24-25 के केंद्रीय बजट में राजधानी, पोलावरम, औद्योगिक नोड्स और आंध्र प्रदेश में पिछड़े क्षेत्रों के विकास पर ध्यान केंद्रित किया गया है।

ज्ञात हो कि मंगलवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2024 के दौरान आंध्र प्रदेश के विकास के लिए कई घोषणाएं की, जिसमें अमरावती के विकास के लिए 15,000 करोड़ रुपये की घोषणा भी शामिल है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में कहा कि आंध्र प्रदेश की धन की आवश्यकताओं को महसूस करते हुए सरकार अलग-अलग विकास करने वाली एजेंसी के जरिए मदद की जाएगी। इसके लिए 15 हजार करोड़ रुपये दिए जाएंगे। इसके अतिरिक्त आंध्रप्रदेश पुनर्निर्माण एक्ट के तहत भी अतिरिक्त राशि भी प्रदेश को दी जाएगी। उन्होंने बजट में आंध्र में बहुप्रतीक्षित पोलावरम प्रोजेक्ट के लिए भी वित्तीय सहायता देने का ऐलान भी किया है।

जेडीयू ने किया स्वागत

बजट में बिहार को भी काफी कुछ मिला है। जेडीयू पार्टी प्रवक्ता के सी त्यागी ने एक्सप्रेसवे के लिए 26,000 करोड़ रुपये से अधिक के आवंटन और बाढ़ को रोकने के लिए 11,500 करोड़ रुपये देने, बिहार के "विशेष वित्तीय सहायता" की सराहना की है।

के सी त्यागी ने कहा कि बिहार में नए हवाई अड्डे और मेडिकल कॉलेज के अलावा गंगा नदी पर दो नए पुलों की घोषणा की गई है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नालंदा विश्वविद्यालय के विकास और नालंदा-राजगीर कॉरिडोर समेत पर्यटन स्थलों के विकास के लिए कदमों की भी घोषणा की। यह स्वागत योग्य है।

ज्ञात हो कि एनडीए सरकार ने इस बजट में बिहार को कई सौगात दी हैं। इनमें 26 हजार करोड़ रुपये के 3 एक्सप्रेस-वे, 21 हजार करोड़ रुपये का 2400 मेगावाट का एक पावर प्लांट,चिकित्सा महाविद्यालय और कई एयरपोर्ट शामिल हैं।

यह भी पढ़ें Budget 2024: देश के सैन्य बजट में हुआ इजाफा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी यह प्रतिक्रिया

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+