Budget 2023: गरीबों और महंगाई को कम करने के लिए कुछ भी नहीं है, मल्लिकार्जुन खड़गे ने मोदी सरकार पर साधा निशान
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि बजट में सबसे ज्यादा प्राथमिकता महंगाई की होनी चाहिए थी। महंगाई लगातार बढ़ रही है, इसे कंट्रोल कैसे किया जाए, इसको लेकर बजट में कुछ नहीं है।

Budget 2023: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में बुधवार यानी 1 फरवरी को आम बजट पेश किया। आम बजट पेश होने पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने दो-चार राज्यों में होने वाले चुनावों को ध्यान में रखकर बजट पेश किया है। यह बजट स्पीच नहीं, बल्कि इलेक्शन स्पीच है। उन्होंने इलेक्शन स्पीच 15 दिन पहले से ही शुरू किए हैं।
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि बजट में सबसे ज्यादा प्राथमिकता महंगाई की होनी चाहिए थी। महंगाई लगातार बढ़ रही है, इसे कंट्रोल कैसे किया जाए, इसको लेकर बजट में कुछ नहीं है। सबसे ज्यादा दिक्कत आज रोजगारों को लेकर है। बेरोजगार युवा नौकरी मांग रहे हैं, लेकिन उसके लिए भी कुछ नहीं है।
Recommended Video

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि मोदी सरकार ने खुद कहा था कि हर साल दो करोड़ नौकरियां देंगे। मोदी सरकार ने 9 साल पूरे करने वाले हैं तो उसके हिसाब से 18 करोड़ नौकरियां कहां हैं। साथ ही उन्होंने सरकारी वैकेंसी को भी भरने के लिए कुछ नहीं कहा है। उन्होंने कहा कि गरीबों के लिए भी इस बजट में कुछ नहीं है।
वहीं, पीएम मोदी ने कहा कि अमृत काल का पहला बजट विकसित भारत के निर्माण की मजबूत नींव रखेगा। यह बजट गरीब लोगों, मध्यम वर्ग के लोगों, किसानों सहित आकांक्षी समाज के सपनों को पूरा करेगा। पीएम मोदी ने कहा कि परंपरागत रूप से अपने हाथों से देश के लिए मेहनत करने वाले 'विश्वकर्मा' इस देश के निर्माता हैं। पहली बार 'विश्वकर्मा' के प्रशिक्षण और सहायता से संबंधित योजना बजट में लाई गई है।
उन्होंने कहा कि सरकार ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में महिलाओं के जीवन को आसान बनाने के लिए कई कदम उठाए हैं। महिला स्वयं सहायता समूह इस कदम को और आगे बढ़ाएंगे। घरों में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए विशेष बचत योजना शुरू की जाएगी। यह बजट एक स्थायी भविष्य के लिए है जो हरित ऊर्जा, हरित विकास, हरित बुनियादी ढांचे और हरित नौकरियों को और प्रोत्साहित करेगा। हमने बजट में प्रौद्योगिकी और नई अर्थव्यवस्था पर ध्यान केंद्रित किया है।
यह भी पढ़ें- Budget 2023-24: बजट 2023 से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें जो आम आदमी के काम की हैं












Click it and Unblock the Notifications