Budget 2022: आयकर रिटर्न में गलती को दो साल तक कर सकेंगे ठीक, कॉर्पोरेट टैक्स भी घटाया गया
Budget 2022: रिटर्न में गलती को दो साल तक कर सकते हैं ठीक
नई दिल्ली, 1 फरवरी: केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने टैक्सपेयर को राहत देते हुए ऐलान किया है कि अब आयकर रिटर्न में गलती सुधारने के लिए दो साल तक का वक्त मिलेगा। निर्मला सीतारमण ने कहा है कि अब मूल रिटर्न फाइल करने के दो वर्ष बाद तक अपडेटेड रिटर्न फाइल किए जा सकेंगे। मंगलवार को केंद्रीय बजट 2022 पेश करते हुए वित्तमंत्री ने कहा कि इससे आम लोगों को सहूलियत मिलेगी और मुकदमेबाजी कम होगी।

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि 2014 के बाद से सरकार का जोर नागरिकों विशेषकर गरीबों को सशक्त करने पर है। कॉरपोरेट टैक्स को 18 प्रतिशत से घटकर 15 फीसदी करने के प्रस्ताव का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन पर 15 फीसदी टैक्स लगेगा। केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने ऐलान किया है कि कॉपोरेटिव सरचार्ज 12 फीसदी से घटाकर 7 प्रतिशत किया जाएगा। वहीं राज्य सरकार के कर्मचारियों के सामाजिक सुरक्षा लाभों में मदद करने और उन्हें केंद्र सरकार के कर्मचारियों के बराबर लाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार के कर्मचारियों की कर कटौती की सीमा 10 से बढ़ाकर 14 फीसदी की जाएगी।
Recommended Video
वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने भाषण में कहा, आत्मनिर्भर भारत के अंतर्गत युवाओं को 16 लाख नौकरियां दी जाएंगी। प्रोड्क्शन लिंक्ड इनसेंटिव स्कीम से 60 लाख नई नौकरियों के मौके बनाए जाएंगे। अगले पांच साल में इससे 60 लाख रोजगार के मौके बनेंगे। सरकार इनके अलावा 30 लाख अन्य नौकरियों के अवसर भी तैयार करेगी। साथ ही, स्टार्टअप को भी प्रमोट किया जाएगा।
वित्त मंत्री सीतारमण ने बजट को लेकर कहा, इस बजट से भारत को अगले 25 साल की बुनियाद मिलेगी। साल 2022-2023 के बजट प्रावधानों के लिए उन्होंने डिजिटल यूनिवर्सिटी की स्थापना का भी प्रस्ताव रखा है।












Click it and Unblock the Notifications